Haryana Weather Today: हरियाणा के सात जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कल बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

हरियाणा में आज घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 19 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कल बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते ओले भी पड़ सकते है।

Updated On 2025-01-14 09:57:00 IST
हरियाणा में 31 दिसंबर का मौसम।

Haryana Weather Today: हरियाणा में मंगलवार को घना कोहरा (Dense Fog in Haryana) छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट (Orange alrt in Haryana) जारी किया है। वहीं 19 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है और उन्हें कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि 14 जनवरी को आपके जिले में मौसम कैसा रहेगा।

ये भी पढ़ें-Delhi NCR Weather: राजधानी में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, सर्दीली हवाओं से ठिठुर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोग

हरियाणा के इन 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट (Dense Fog Yellow Alert in Haryana 15 districts)

दरअसल, मौसम विभाग ने चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 

जिला मौसम विभाग का अलर्ट
चंडीगढ़ (राजधानी) घना कोहरा
पंचकूला घना कोहरा
अंबाला घना कोहरा
यमुना नगर घना कोहरा
कुरुक्षेत्र घना कोहरा
कैथल घना कोहरा
करनाल घना कोहरा
महेंद्रगढ़ घना कोहरा
रेवाड़ी घना कोहरा
झज्जर घना कोहरा
गुरुग्राम घना कोहरा
मेवात घना कोहरा
पलवल घना कोहरा
फरीदाबाद घना कोहरा
रोहतक घना कोहरा
सोनीपत घना कोहरा
पानीपत घना कोहरा
सिरसा घना कोहरा
फतेहाबाद घना कोहरा
हिसार घना कोहरा और ठंडा दिन
जींद घना कोहरा 
भिवानी घना कोहरा
चरखीदादरी घना कोहरा

 

हरियाणा के सात जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद में घने कोहरे का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हिसार में कोल्ड रहेगा। लोगों का कहना है कि सुबह से घना कोहरा पड़ रहा है। ये ही वजह है कि कुछ इलाकों में सुबह 9 बजे तक भी सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है और कोहरा बारिश की बूंद की तरह टपक रहा है। जिससे सड़कें भी गिली हो गई है।

हरियाणा में 20 तक चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 15 और 16 जनवरी को बारिश होगी। इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं 20 जनवरी तक शीतहर का दौर जारी रहेगा। वहीं आज के तापमान की बात करें तो प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ का पहला अमृत स्नान 

Similar News