Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश की बूंदों की तरह टपक रहा कोहरा, 10 मीटर दर्ज की गई विजिबिलिटी

हरियाणा में शुक्रवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है और कोहरा बूंदों की तरह टपक रहा है। जिसकी वजह से सड़कें गिली हो गई है और शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Updated On 2025-01-03 10:11:00 IST
हरियाणा में छाया घना कोहरा।

Haryana Weather Update:दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा में भी शुक्रवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है और सड़कों पर कोहरा बारिश की बूंदों की तरह टपक रहा है। जिसकी वजह से सड़कें भी गीली हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के हिसार, पानीपत, झज्जर, सोनीपत, जींद, पलवल और महेंद्रगढ़ समेत कई शहरों में कोहरे की चादर छाई हुई है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी 5 से 10 मीटर तक दर्ज की गई है और वाहन चालकों को सड़क पर लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इनमें हिसार, भिवानी, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट; IMD ने कहा- जल्द दस्तक देगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

हरियाणा में पांच जनवरी से बदलेगा तापमान 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण शुक्रवार से हवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा।उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से 6 जनवरी के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। वहीं 5 जनवरी की रात और 6 जनवरी को प्रदेश में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके अलावा 7 जनवरी से राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आएगी।

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चंडीगढ़ (राजधानी) 20 डिग्री सेल्सियस  8 डिग्री सेल्सियस
पंचकूला 13.4 डिग्री सेल्सियस 8.4 डिग्री सेल्सियस
अंबाला  20 डिग्री सेल्सियस 8 डिग्री सेल्सियस
यमुनानगर 20 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
कुरुक्षेत्र 08 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
कैथल 07 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
करनाल 19 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
महेंद्रगढ़ 20 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
रेवाड़ी 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
झज्जर 20 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 12.7 डिग्री सेल्सियस 7.2 डिग्री सेल्सियस
मेवात 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
पलवल 20 डिग्री सेल्सियस  08 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 18 डिग्री सेल्सियस  8 डिग्री सेल्सियस
हिसार 15 डिग्री सेल्सियस 5.8 डिग्री सेल्सियस
रोहतक 20 डिग्री सेल्सियस 9 डिग्री सेल्सियस
सोनीपत 19 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री सेल्सियस
फतेहाबाद 19 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
जींद 18 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस
भिवानी 20 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस 
सिरसा 19 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस 
चरखीदादरी 20 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री सेल्सियस 
पानीपत 14 डिग्री सेल्सियस  7.7 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

 

Similar News