पूर्व वित्त मंत्री Captain Abhimanyu भाजपा को लेकर बोले: देश व समाज को समर्पित जीवन जीते हैं भाजपा कार्यकर्ता 

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा में हर कोई कार्यकर्ता है, जो देश व समाज को समर्पित जीवन जीने काम करते हैं।

Updated On 2024-03-13 21:11:00 IST
पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु

Haryana: पूर्व वित्तमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा और केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। राज्य में दस के दस कमल खिलेंगे। भाजपा में हर कोई कार्यकर्ता है, जो देश व समाज को समर्पित जीवन जीने काम करते हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनूठे व दूसरे सियासी दलों से अलग हटकर काम करते हैं। नेता विपक्ष और बाकी नेताओं पर तंज करते हुए उन्होंने क्षेत्रवाद, जातिवाद की सियासत, परिवारवाद की राजनीति करने के आऱोप लगाए।

हम कार्यकर्ता, सूचना पाकर सोचते नहीं फील्ड में हैं उतरते

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा में नेता नहीं बल्कि कार्यकर्ता होते हैं, जैसे ही कोई आदेश व सूचना आती है, उसी समय हम उस काम के लिए लग जाते हैं। राज्य के अंदर दस की दस सीटों पर कमल के फूल लग जाएंगे। राजस्थान के अंदर जजपा के नेताओं ने चुनाव लड़ा था, इसमें कोई नई बात नहीं हैं। हर पार्टी चुनाव लड़ने का अधिकार रखती है। भाजपा स्वयं जीत हासिल करने में सक्षम है, क्योंकि देश की प्रगति के लिए जनता भाजपा के साथ है।

नेता विपक्ष का अहंकार सदा ही बोलता

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि गत दस सालों से सत्ता से बाहर रहने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने अहंकार, अहम दंभ के कारण आने वाले वक्त में भी विपक्ष में ही रहेंगे, क्योंकि प्रदेश की जनता ने उनको अस्वीकार कर दिया है। नेता विपक्ष लोगों को बांटकर परिवारवाद की राजनीति, क्षेत्रवाद, जातिवाद की राजनीति करते हैं। जनता ने पूरी तरह से इन लोगों को नकारा हुआ है। उनकी धमकी भरी भाषा औऱ तेवर को देखने के बाद आने वाले वक्त में भी जनता इन लोगों को नकराने का काम करेगी।

विज बहुत प्रसन्न थे, हमने साथ में चाय पी

पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मंत्री मंडल के वरिष्ठ सदस्य और भाजपा नेता अनिल विज की नाराजगी को लेकर कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है, वे आज सदन में आए थे। मेरी मुलाकात भी हुई है, वे प्रसन्न थे। हमने चाय भी पी है। भाजपा में कोई नेता नहीं होता, सभी कार्यकर्ता है और मिलकर काम करते हैं।

Similar News