Chief Secretary Sanjeev Kaushal बोले: शिकायत प्रबंधन मॉड्यूल में सुधा हर समय पोर्टल पर हो रही  उपयोगकर्ताओं की शिकायत दर्ज

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस स्टेशनों में अत्याधुनिक तकनीक को एकीकृत किया। नवोन्मेषी दृष्टिकोण में रेटिना और उंगलियों के निशान कैप्चर करना शामिल।

Updated On 2024-01-12 21:18:00 IST
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल।

Haryana: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस स्टेशनों में अत्याधुनिक तकनीक को एकीकृत कर रही है। नवोन्मेषी दृष्टिकोण में रेटिना और उंगलियों के निशान को कैप्चर करना शामिल है। पुलिस स्टेशनों में विशेष उपकरणों की स्थापना से आरोपी व्यक्तियों और शिकायतकर्ताओं दोनों की पहचान का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही, शिकायत प्रबंधन मॉड्यूल में विभाग की आवश्यकताओं के अनुरूप सुधार किया है। हरसमय पोर्टल पर मोबाइल नंबर लॉगिन से ही उत्तम नागरिक सेवा कौशल ने सीसीटीएनएस और आईसीजेएस की 26वीं राज्य शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद इस महत्वपूर्ण प्रगति पर प्रकाश डाला। हर समय पोर्टल अब उपयोगकर्ताओं को मोबाइल नंबर के माध्यम से ही शिकायत दर्ज करवाने की निर्बाध सेवाएं शुरू की है।

एक क्लिक से निष्पक्ष पंजीकरण प्रणाली को मिल रहा बढ़ावा

संजीव कौशल ने कहा कि ओटीपी-आधारित शिकायत पंजीकरण प्रणाली का उद्देश्य सार्वजनिक शिकायतों को तुरंत संबोधित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए प्रक्रिया को सु-व्यवस्थित करना है। पुलिस में शिकायतों की एक-क्लिक से निष्पक्ष पंजीकरण प्रणाली से दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिल रहा है। विशेष रूप से, हरियाणा पुलिस हरसमय पोर्टल के माध्यम से नागरिक सेवाओं के लिए आरटीएस डैशबोर्ड पर लगातार अपनी उपलब्धियों की ओर बढ़ रही है।

पुलिस मामलों के लिए डिजिटल आर्काइव योजना से डेटा प्राप्त करना अनिवार्य

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने पुलिस मामलों से संबंधित पुराने डेटा की जानकारी पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसमें पंजीकरण, अदालती कार्यवाही, ई-एफआईआर, ई-चालान और जमानत आदि शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों से एक समर्पित समिति बनाने और महत्वपूर्ण जानकारी की डिजिटल पुर्न प्राप्ति के संकलन के लिए समयबद्ध योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्नत प्रणालियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण और क्लाउड माइग्रेशन

पुलिस अधिकारियों ने व्यापक आधुनिकीकरण प्रयासों के रूप में पिछले चार महीनों में 193 सीसीटीएनएस प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस प्रशिक्षण में एससीआरबी, कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर, सामान्य सत्यापन मॉड्यूल और नागरिक पोर्टल हर समय 24 घण्टे शामिल रहा।

Tags:    

Similar News