भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का विपक्ष पर वार: कांग्रेस की समझ में नहीं आ रहा लोकतंत्र, ना ही चाहते अंत्योदय 

मोहन लाल बडौली ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं को कुछ बीमारी लग गई है। जनता उन्हें वोट नहीं देती, ना ही उनकी समझ में लोकतंत्र आ रहा है।

Updated On 2024-12-07 22:15:00 IST
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली। 

चंडीगढ़: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली (Mohan Lal Badauli) ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं को कुछ बीमारी लग गई है। जनता उन्हें वोट नहीं देती, ना ही उनकी समझ में लोकतंत्र आ रहा है। जहां जहां पर कांग्रेस की जीत हुई है, वहां पर ईवीएम ठीक बता रहे हैं। कांग्रेस अंत्योदय को भी नहीं चाहते। भाजपा अपना सदस्यता अभियान चला रही है, जिसके तहत सामान्य और सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं। 50 लाख का लक्ष्य रखा गया है, इसमें 30 लाख अभी तक पूरा हो गया है।

भाजपा किसान हितैषी सरकार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने साफ कर दिया कि राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा का हाईकमान तय करेगा और किसी साधारण से सदस्य को राज्यसभा में भेजा जा सकता है। प्रदेश और केंद्र की सरकार किसान हितैषी है, पंजाब के किसान पंजाब सरकार (Punjab Government) से पहले सभी फसलों पर हरियाणा की तरह एमएसपी की मांग करें, क्योंकि हरियाणा के किसान कोई आंदोलन नहीं चला रहे। लोकतंत्र में सभी को अपनी मांग रखने का अधिकार है, ना ही किसी को रोका जा रहा है।

सदस्यता अभियान की 10 दिसंबर तक बढ़ाई तारीख

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। 50 हजार से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनाने का अभियान चलाया है। 14 हजार के करीब बन चुके हैं, 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। जो भी कार्यकर्ता 50 से ज्यादा सदस्य बनाएगा, उसको ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। पार्टी में पदाधिकारी भी सक्रिय सदस्य ही बनाया जाता है।

राज्यसभा की सीट पर हाईकमान तय करेगा चेहरा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि राष्ट्रीय हाईकमान राज्यसभा (Rajya Sabha) की हरियाणा में एक सीट के लिए नाम तय करेगा। राज्य में 30 लाख सदस्य हैं, भाजपा का कोई भी साधारण कार्यकर्ता राज्यसभा में भेजा जा सकता है। हाईकमान इसके लिए मंथन कर चुका है। जल्द ही नाम का ऐलान भी हाईकमान की तरफ से किया जाएगा।

Similar News