Haryana Organizational Election: प्रदेश में नगर निगम इलेक्शन से पहले बीजेपी के होंगे संगठनात्मक चुनाव, सभी जिलों में चुनाव अधिकारी किए नियुक्त

हरियाणा में नगर निगम से पहले बीजेपी अपने संगठनात्मक चुनाव कराएगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Updated On 2024-12-23 11:42:00 IST
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

Haryana Organizational Election: हरियाणा प्रदेश में निगम चुनाव से पहले बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव होंगे। इसकी तैयारी भारतीय जनता पार्टी ने शुरू कर दी है और बीजेपी की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने राज्य के सभी जिलों में चुनाव अधिकारियों को भी नियुक्त कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने डॉक्टर अर्चना गुप्ता को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है।

नगर निगम चुनाव कब होंगे ?

प्रदेश में अभी सदस्यता अभियान चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के तहत 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 8 नवंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। प्रदेश में सदस्यता अभियान के साथ बीजेपी संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में अगले साल जनवरी या फरवरी के महीने में नगर निगम चुनाव कराए जाएंगे।

Also Read: अन्नदाता के लिए बड़ी खुशखबरी, नायब सैनी ने किसानों को दी बड़ी गांरटी, 24 फसलों की MSP पर होगी खरीद

 

 
पहले संठनात्मक चुनाव क्यों होंगे ?

बीजेपी पार्टी अपना संगठन खड़ा करना चाहती हैं, इसलिए सबसे पहले प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश में जिला स्तर पर संगठन खड़ा करने के लिए चुनाव अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके लिए पूर्व मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि वह संगठन चुनाव प्रक्रिया को पूरा करें। 

Also Read: सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, लाल डोरा का दंश झेल रहे 21 हजार परिवारों को मिलेंगे संपत्ति प्रमाण पत्र

Similar News