हरियाणा में प्रशासनिक बदलाव: 46 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, कई जगह SDM बदले
हरियाणा में एक बार फिर IAS और HCS अफसरों के तबादले व नए नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं। 46 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। कुछ खाली पदों पर भी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई hcs तबादला सूची।
हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई तबादला सूची।
हरियाणा में प्रशासनिक बदलाव : हरियाणा सरकार ने 20 जुलाई को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 46 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में कई जिलों के एसडीएम, सीईओ जिला परिषद और नगर निगमों के अधिकारी शामिल हैं। यह कदम शासन-प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
दो IAS को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
कैथल के एडीसी IAS दीपक बाबूलाल को म्यूनिसिपल कमिश्नर कैथल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यहां से तबादला करके HCS डॉ. सुशील कुमार को झज्जर म्यूनिसिपल कमिश्नर लगाया गया है। पंचकूला से एडीसी IAS निशा को पंचकूला जिला परिषद व DRDA की CEO का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। HCS गगनदीप सिंह को यहां सि रिलीव किया गया हे। दोनों अधिकारियों की जिम्मेदारी को बढ़ा दिया गया है।
HCS अधिकारियों का तबादला
करनाल जिला परिषद व DRDA के CEO गौरव कुमार (HCS) को अब सेकेंडरी एजुकेशन के एडिशन डायरेक्टर (Admn.) और हरियाणा स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा रोडवेज नूंह में जनरल मैनेजर HCS एकता चोपड़ा को अब एडिशन सीईओ, फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाया गया है। रेवाड़ी में सुरेश कुमार (HCS 2019) को नया एसडीएम (Sub Divisional Officer - Civil) नियुक्त किया गया है, जो पहले रतिया में यह पद संभाल रहे थे। वहीं रेवाड़ी में कार्यरत सुरेन्द्र सिंह को अब रतिया का एसडीएम बनाया गया है। मनोज कुमार-I (HCS 2019) को एसडीएम बावल बनाया गया है। वे इससे पहले महेन्द्रगढ़ में सीईओ जिला परिषद व नांगल चौधरी के एसडीएम के तौर पर कार्यरत थे। उदय सिंह (HCS 2019) को महेंद्रगढ़ का सीईओ जिला परिषद और एसडीएम नांगल चौधरी नियुक्त किया गया है। विष्णुनाथ (HCS 2023) को एसडीएम जगाधरी नियुक्त किया गया है, जबकि यहां कार्यरत सोनू राम (HCS 2016) को हरियाणा सरकार के सतर्कता विभाग (Vigilance Department) में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है।
कई जगह सिटी मजिस्ट्रेट का भी तबादला
नामिता कुमारी (HCS 2023) को झज्जर की सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले रोहतक नगर निगम में कार्यरत थीं। सपना यादव (HCS 2023) को सिटी मजिस्ट्रेट गुरुग्राम की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वे GMDA गुरुग्राम में डिप्टी सीईओ के तौर पर कार्यरत थीं। मोनिका रानी (HCS 2023) को जिला जींद की सिटी मजिस्ट्रेट और आशीष देशवाल (HCS 2023) को URBAN LOCAL BODIES हरियाणा में ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है।
कई खाली पदों पर भी दी गई नियुक्तियां
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक गतिविधियों को गति देने और अधिकारियों के अनुभव के अनुसार तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही कुछ स्थानों पर खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह आवश्यक था। यह आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किया गया और सभी संबंधित विभागों व जिला उपायुक्तों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अधिकारी नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें।