प्रेमिका से अनबन पर सुसाइड: हाथ की नस काटने से बचा 50 साल का प्रेमी, दो माह बाद फंदा लगाकर दी जान

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में एक 50 वर्षीय अधेड़ ने प्रेमिका के रूठने पर फंदा लगाकर जान दे दी। उसने दो माह पहले भी हाथ की नस काटकर सुसाइड की कोशिश की थी।

Updated On 2025-05-29 19:56:00 IST

मृतक सतीश का फाइल फोटो। इनसेट में

प्रेमिका से अनबन पर सुसाइड : हांसी की हिसार चुंगी के समीप स्थित विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले एक अधेड़ ने मानसिक परेशानी के चलते घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान विकास नगर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। सतीश ने कुछ दिन पहले अपनी 48 वर्षीय प्रेमिका के घर के बाहर हाथ की नस काट ली थी, लेकिन उस वक्त समय पर उपचार के चलते उसकी जान बच गई थी। मृतक की पत्नी व बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। अब वह अकेला ही घर पर रह रहा था। पुलिस कर्मी उसके भाई को इसकी सूचना दे दी गई है।

पत्नी और बेटे की ढाई साल पहले मौत, अब था अकेला

वार्ड 27 के पूर्व पार्षद देवेंद्र मुवाल के अनुसार, सतीश विकास नगर कॉलोनी में अकेला ही रहता था। उसकी पत्नी और बेटे की करीब ढाई साल पहले मौत हो चुकी थी। अब वह घर में अकेला रहता था। कुछ समय पहले उसके यहां किराए पर रहने आई एक महिला से उसका प्रेम संबंध हो गया। अनबन के चलते वह महिला उसे छोड़कर अपनी बेटी के यहां चली गई। इससे आहत होकर अप्रैल माह में उसने महिला के घर के बाहर जाकर अपने हाथ की नस काट ली। तब समय पर उपचार के चलते उसकी जान बच गई थी। सतीश विकास नगर कॉलोनी में अपने घर में अकेला ही रहता था। उन्होंने बताया कि सतीश द्वारा आत्महत्या किए जाने का पता बृहस्पतिवार सुबह उस वक्त चला, जब सतीश के मकान में रहने वाले किरायेदार का बच्चा रोज की तरह सतीश को खाना देने गया। लेकिन सतीश द्वारा दरवाजा नहीं खोलने पर जब उस बच्चे ने खिड़की से झांककर देखा तो सतीश कमरे में लगे पंखे के हुक में फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

सतीश से अनबन होने पर छोड़कर चली गई थी महिला

सतीश का एक भाई हरियाणा पुलिस में कार्यरत है और उसकी मां व भाई बाहर रहते हैं। इस बारे में उनकी सूचना दी जा चुकी है। महिला के प्रेम संबंधों के चलते सतीश की रिश्तेदारी में भी बोलचाल कम हो गई थी। कम ही रिश्तेदार उससे मिलने के लिए आते थे। वहीं, महिला ने पहले बयान दिया था कि सतीश उससे अक्सर झगड़ा करने लग गया था और शादी भी नहीं कर रहा था। इस वजह से वह उसे छोड़कर चली गई थी। 

Tags:    

Similar News