Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भारी बारिश की संभावना, IMD ने 13 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। यहां पढें आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसस कैसा रहेगा ?
आज पूरे हरियाणा होगी बारिश।
Haryana Weather Update: मौसम केंद्र चंडीगढ़ IMD के मुताबिक आज मंगलवार 29 जुलाई को पूरे हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। दूसरी तरफ भारी बारिश के कारण जलभराव और जाम की समस्या का सामना करना पड़ेगा। IMD ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल जिलों में येलों अलर्ट जारी किया है। IMD की माने तो इन 13 जिलों में आज तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है
किस जिले में कितनी बारिश हुई ?
IMD का कहना है कि आधे से ज्यादा प्रदेश में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इनमें सबसे कम बारिश कैथल में 98.2 MM दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा यमुनानगर में 470 MM बारिश हुई है। IMD के मुताबिक कैथल सिर्फ ऐसा जिला है, जहां पर 100MM से कम बारिश दर्ज हुई है। दूसरी तरफ यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में बारिश का आंकड़ा 400 MM पार हो गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉक्टर मदन खीचड़ का कहना है कि आज पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। इसके बाद आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम ?
IMD का कहना है कि 30 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, और महेंद्रगढ़ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में हल्की बारिश हो सकती है।
इन जिलों में होगी बूंदाबांदी
31 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, और पलवल में मध्यम बारिश बारिश की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी में हल्की बारिश हो सकती है। दूसरी तरफ सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बूंदाबांदी हो सकती है।