IPS Officer Suicide: हरियाणा में सीनियर IPS ऑफिसर ने किया सुसाइड, खुद को मारी गोली

Haryana Senior IPS Officer: हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated On 2025-10-07 16:15:00 IST

हरियाणा में IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया।  

Haryana Senior IPS Officer: हरियाणा में आज 7 अक्टूबर मंगलवार को सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास में खुद गोली मार ली।

इस मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने में जुटी हुई है। हालांकि आत्महत्या करने की वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ADGP रैंक के अधिकारी 

जानकारी के मुताबिक, ऑफिसर वाई पूरन कुमार ADGP रैंक के अधिकारी थे। वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में सरकारी आवास में रहते थे। उनका ट्रांसफर पिछले महीने 29 सितंबर को रोहतक की सुनारिया जेल में हुआ था। बता दें कि इसी जेल में सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम यौन शोषण मामले में सजा काट रहा है।

वाई पूरन कुमार की पत्नी अमन पी.कुमार भी एक IPS ऑफिसर हैं। बताया जा रहा है कि पी.कुमार इन दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दूसरे अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई हैं। कल यानी 8 अक्टूबर को पी.कुमार भारत वापस आएंगी।

IPS अफसर के प्रमोशन पर उठाया सवाल 

ऐसा कहा जा रहा है कि IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने पिछले साल कुछ IPS अफसरों के प्रमोशन पर सवाल उठाया था। उस दौरान उन्होंने सीएम सैनी को लेटर लिखकर कहा था कि 1991, 1996, 1997 और 2005 बैच के अफसरों का प्रमोशन गलत तरीके से किया गया है।

लेटर में उन्होंने यह भी कहा था कि वित्त विभाग ने गृह मंत्रालय के नियमों को न मानते हुए केवल अपनी सहमति से प्रमोशन किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अंबाला के SP को शिकायत देते हुए पूर्व DGP मनोज यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि इस मामले में SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News