Haryana Police: पलवल से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, फोन में मिले अहम सबूत

हरियाणा पुलिस की खुफिया एजेंसी (CIA)ने एक शख्स की गिरफ्तारी की है। आरोप है कि ये भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को भेजता था।  

By :  sapnalata
Updated On 2025-09-28 15:01:00 IST

हरियाणा के पलवल से पाकिस्तानी जासूस दबोचा।

Haryana Police: पलवल जिला पुलिस की खुफिया एजेंसी (CIA)ने शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शख्स भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी को भेज रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। इस मोबाइल फोन में पुलिस को कुछ अहम सबूत मिले हैं। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

खुफिया ब्यूरो से CIA को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आलीमेव गांव में एक शख्स देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।  ये शख्स व्हाटस्प से जरिए भारतीय सैन्य से जुड़ी गोपनीय जानकारी नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी को पहुंचा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी। गुरुवार को छापेमारी के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ और जांच के बाद आरोपी की गतिविधियों के बारे में पता चला। पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया। उसके फोन से एक सैनिक का ब्योरा पाकिस्तान के उच्चायोग के कर्मचारी को भेजने के सबूत मिले हैं। आरोपी के फोन में कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 35 वर्षीय तौफिक के तौर पर की है। ये आलीमेव गांव निवासी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी तौफीक करीब 3-4 साल पहले पाकिस्तान अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। वहां उसकी मुलाकात पाकिस्तान दूतावास में काम करने वाले एक कर्मचारी से हुई। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातें होने लगी। इसी कर्मचारी के जरिये आरोपी कई लोगों को पाकिस्तान भिजवा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ देशद्रोह व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News