Haryana Monsoon: हरियाणा के 8 जिलों में आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में भरा पानी, करंट लगने से युवक की मौत

Rain-Thunderstorm in Haryana: हरियाणा के 15 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें से 8 जिलों में आज मानसून ने दस्तक दी है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है।

Updated On 2025-06-17 16:13:00 IST

Rain-Thunderstorm in Haryana: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ था। लेकिन आज प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 15 जिलों आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें आज प्रदेश के 8 जिलों में बारिश हो चुकी है। बारिश होने से लोगों का जहां कुछ राहत मिली है, वहीं कुछ इलाकों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश की वजह से हादसे भी हुए हैं।

15 जिलों में अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने 15 जिलों चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसमें से हिसार, फतेहाबाद ,जींद, गुरुग्राम, पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर और कैथल में आज बारिश हुई है।

हेल्थ सेंटर में घुसा पानी
बारिश की वजह से हिसार के जुगलान गांव के आयुष्मान भारत हेल्थ सेंटर में पानी घुस गया। जिसकी वजह स्टाफ को परेशानी का सामना करन पड़ा। ऐसे में मरीजों को भी काफी समस्या हुई। दूसरी तरफ हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट पर भी पानी जमा हो गया। जिसकी वजह से स्टूडेंट्स को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार हिसार में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 61 मिलीमीटर (MM) बारिश हुई।

करंट लगने से युवक की मौत

बताया जा रहा है कि बीते दिन यानी सोमवार को भी 5 जिलों भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत में बारिश हुई थी। सोनीपत में कई जगहों पर तेज बारिश के कारण गलियों में पानी तक भर गया था। सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ था। वहीं हिसार के नारनौंद में पानी भरने के बाद एक लोहे के पोल में करंट लगने से 28 साल के मनजीत की मौत हो गई थी।

कहां कितनी हुई बारिश ?
मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हिसार में हुई है। हिसार में सुबह साढ़े 8 बजे तक 61.8MM बारिश हो चुकी है। इसके अलावा भिवानी, रेवाड़ी, सिरसा में 5MM, जींद में 9.5MM, मेवात और सोनीपत में 2.5MM, अंबाला में 7.6MM, महेंद्रगढ़ में 3.5MM, कैथल में 3MM और रोहतक, पंचकूला, करनाल व चरखी दादरी में बारिश दर्ज की गई है।

डॉक्टर मदन खीचड़ ने क्या बताया ?
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मदन खीचड़ के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसकी वजह से 19 जून तक प्रदेश में मौसम इसी तर बना रहने वाला है। 19 जून से प्री मानसूनी हवाओं के चलने से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मदन खीचड़ का कहना है कि प्रदेश में मानसून 28 जून तक प्रवेश कर सकता है और 3 जुलाई तक एक्टिव रहने की संभावना है।


Tags:    

Similar News