हरियाणा में गर्मी का प्रकोप: प्रदेश के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी, CMO बोलीं- 'लू' से बचने के लिए शिकंजी-छाछ जरूर पिएं

Heatwave in Haryana:हरियाणा में बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से 9 जिलों रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा डीसी की ओर से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Updated On 2025-06-11 20:24:00 IST

Heatwave in Haryana: हरियाणा में दिन प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गर्मी की वजह से लोग बाहर निकलने में भी झिझक महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से इस साल पहली बार प्रदेश में 'लू' यानी हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिलों के डीसी द्वारा लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD)के मुताबिक 14 जून तक प्रदेश में लू चलने के आसार हैं।इस दौरान अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से अधिक हो जाएगा। बीते दिन मंगलवार की बात करें तो हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है।

जिलों में कितना तापमान दर्ज किया गया ?
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के भीतर मौसम में काफी बदलाव हुआ है। सभी जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ऐसे में प्रदेश के भिवानी जिले में तापमान में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं सिरसा में तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस घटकर 46.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।

कब निकले घर से बाहर ?
गुरुग्राम के DC अजय कुमार की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वह सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाहर जाते वक्त लोग अपना चेहरा और सिर ढककर रखें। ऐसे में लोग चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मी से बचने के लिए किन पदार्थों का सेवन करें ?
गुरुग्राम सिविल अस्पताल की CMO डॉक्टर अलका सिंह की ओर से कहा गया है कि बढ़ते तापमान की वजह से बुखार, उल्टी, दस्त आदि के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से अस्पतालों में भी भीड़ देखने को मिली है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए आम का पन्ना, पुदीने का पन्ना, शिकंजी, छाछ और लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। बासी और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। बीमार होने पर डॉक्टरों की सलाह से दवा लेना जरुरी है।

Tags:    

Similar News