Gang Rape: फरीदाबाद में लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप...2 गिरफ्तार

Faridabad Gang Rape Case:फरीदाबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2025-12-31 14:25:00 IST

फरीदाबाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Faridabad Gang Rape Case: फरीदाबाद से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक महिला के साथ चलती कार में 2 दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार किया है, विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने आरोपियों से लिफ्ट मांगी थी, जिसके बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर पहुंचाने के बजाय 2 घंटे तक फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे और दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को सुबह 3 बजे SGM नगर के पास चलती गाड़ी से फेंक कर भाग गए।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पीड़िता की बहन ने शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े 8 बजे उन्हें पीड़िता ने कॉल किया था। फोन पर पीड़िता ने अपनी बहन को बताया कि उसका अपनी मां से झगड़ा हो गया है, और वह अपनी सहेली के घर जा रही है। बहन ने आगे बताया कि पीड़िता ने कहा था कि वह अपनी सहेली के घर से 3 घंटे में वापस आ जाएगी, इसके बाद कॉल कट हो गया। कुछ घंटे बाद पीड़िता ने फोन करके बहन को घटना के बारे में सूचित किया 

चेहरे और सिर पर गंभीर चोट 

अगले दिन अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने अपनी बहन फोन पर बताया कि वह देर रात करीब 12 बजे सवारी का इंतजार कर रही थी, उस दौरान वहां पर एक इको वैन रुकी, जिसमें दो युवक पहले से बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को गुरुग्राम रोड की ओर ले गए, जिसके बाद फरीदाबाद-गुरुग्राम रास्ते पर हनुमान मंदिर से आगे जाकर आरोपी कार चलाता रहा, जबकि दूसरे ने उसे के साथ रेप किया।

2 घंटे तक आरोपी वैन को फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड पर घूमाते रहे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई, और रात करीब 3 बजे उसे चलती कार से फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसकी वजह से उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और 12 टांके लगे हैं।

पीड़िता की सूचना के बाद बहन फरीदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंची, लेकिन उसे पता लगा कि गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दिल्ली AIIMS के लिए रेफर कर दिया गया था। हालांकि अब पीड़िता का फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News