Hill Station in Haryana: इस गर्मी बनाएं धोसी पहाड़ी घूमने का प्लान, एक तरफ हरियाणा तो दूसरी तरफ राजस्थान की खूबसूरती

Dhosi Hill Station in Narnaul Haryana: हरियाणा के नारनौल में धोसी पहाड़ी (ढोसी पहाड़ी) स्थित है। इस पहाड़ी के एक तरफ हरियाणा और दूसरी तरफ राजस्थान बसा हुआ है। घूमने के लिहाज से ये एक अच्छा ऑप्शन है, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जा सकते हैं।

Updated On 2025-06-03 12:49:00 IST

Dhosi Hill Station in Narnaul Haryana: गर्मी का मौसम है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सब छुट्टियां लेकर घूमने का प्लान बना रहे हैं। गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग हिल स्टेशन घूमने का प्लान बनाते हैं। ज्यादातर लोग उत्तराखंड, नैनीताल की पहाड़ियों पर घूमने जाते हैं। हालांकि हरियाणा के लोग अगर चाहें, तो वो हरियाणा के हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं। हरियाणा के पास खुद की कई हिल स्टेशन्स हैं। इनमें से एक हिल स्टेशन है धोसी पहाड़ी।

इस जगह पर आप परिवारवालों और दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। ये फोटोशूट करने के लिए भी एक अच्छी लोकेशन है। लोग यहां प्री-वेडिंग शूट और मॉडल फोटोशूट कराने के लिए भी जाते हैं।


धोसी पहाड़ी की खासियत

धोसी पहाड़ी (ढोसी पहाड़ी) हरियाणा के नारनौल में स्थित है। ये हरियाणा की सबसे ऊंची पहाड़ी है, जिसकी ऊंचाई 740 मीटर है। इस पहाड़ी के एक तरफ हरियाणा और दूसरी तरफ राजस्थान लगता है। यहां एक बड़ा और खूबसूरत तालाब है, जहां लोग समय शांति से समय व्यतीत करने जाते हैं। जल्द इस पहाड़ी पर रोपवे का मजा ले सकेंगे। इसके लिए 40 करोड़ रुपए की लागत में रोपवे बनने जा रहा है। इसे स्वीडन से आयातित तकनीक के हिसाब से विकसित किया जाएगा। इससे पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।


क्या है धोसी पहाड़ी का इतिहास?

अगर धोसी पहाड़ी के इतिहास की बात करें, तो इसका इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। इस पहाड़ी को लेकर कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति त्रेतायुग में हुई थी। मान्यता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान अपना कुछ समय यहां बिताया था। वहीं इस पहाड़ी के पास धुंसरा नाम का एक गांव है, जिसको लेकर मान्यता है कि ये वैदिक काल में ऋषि च्यवन की तपोस्थली हुआ करती थी। ये भी कहा जाता है कि यहां पर ही उन्होंने च्यवनप्राश बनाया था। 

Tags:    

Similar News