Haryana Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, इस दिन होगी मानसून की एंट्री?

Haryana Weather: हरियाणा के 17 जिलों में गुरुवार को बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में आज गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पढ़ें आज का मौसम अपडेट...

Updated On 2025-06-19 10:26:00 IST

22 जून को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत 20 राज्यों में तेज बारिश की संभावना।  

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार (19 जून) को हरियाणा के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी और तूफान भी चलने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। बीते बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई थी।

हरियाणा में प्री-मानसून एक्टिव?
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में प्री-मानसून के एक्टिव होने के चलते तेज बारिश होगी। इससे पहले मौसम वैज्ञानिकों ने 19 जून तक प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई थी। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से हरियाणा के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बीते बुधवार को हरियाणा के 6 जिलों रोहतक, भिवानी, करनाल, कैथल, चरखी दादरी और नूंह में बारिश हुई। माना जा रहा है कि हरियाणा में 29 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके बाद 3 जुलाई तक मानसून पूरे हरियाणा में फैल सकता है।

बारिश ने तापमान से दिलाई राहत
पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। इससे पहले गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। पिछले हफ्ते हरियाणा के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। कुछ जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच गया। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई। बीते बुधवार को हरियाणा के सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला और रोहतक में 35.6, करनाल में 35.2 और हिसार में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Tags:    

Similar News

हिसार में टोल के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: 16 गांवों के लोगों ने बास टोल कराया फ्री, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हरियाणा में घर खरीदने का सुनहरा मौका: HSVP बेचेगा 2000 से अधिक प्रॉपर्टी, जानें ई-नीलामी का पूरा शेड्यूल

हरियाणा में स्मार्ट मीटर से मिलेगी बिजली: प्रदेशभर में बदली जाएगी व्यवस्था, प्रीपेड और पोस्टपेड का ऑप्शन मिलेगा