Rahul Gandhi In Gujarat: '10, 15, 20, 40 लोगों को निकालने के लिए हम तैयार', गुजरात कांग्रेस के नेताओं पर क्यों भड़के राहुल गांधी?

Rahul Gandhi In Gujarat: गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को संभाधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार हैं, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम करते हैं।

Updated On 2025-03-08 17:11:00 IST
राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi In Gujarat: गुजरात पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं पर भाजपा के साथ मिले होने का आरोप लगाया। गांधी ने कहा कि भाजपा शासित राज्य (गुजरात) में पार्टी को साफ करने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस 10, 20, 30, नेताओं को बर्खास्त करने के लिए तैयार है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
गुजरात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की लीडरशीप में दो तरह के लोग हैं। उनमें बंटवारा है। एक ऐसे लोग हैं, जो जनता के साथ खड़े हैं, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वे हैं, जो जनता से कटे हुए हैं, दूर बैठते हैं और उनमें से आधे बीजेपी से मिले हुए हैं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि मेरी जिम्मेदारी है कि जो ये दो ग्रुप हैं इनको छांटना है। उन्होंने कहा ''अगर 10,15, 20, 40 लोगों को पार्टी से निकालना पड़े तो, हम निकाल देंगे। लेकिन अब उन लोगों की भागीदारी होनी चाहिए जो सच में कांग्रस के साथ खड़े हैं। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं हैं, यहां बबर शेर हैं।''

गुजरात दौरे पर हैं कांग्रेस नेता
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। शनिवार (8 मार्च) को दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने अहमदाबाद के जेड हॉल में प्रदेश के करीब 2 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गांधी ने महिला कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

Similar News