75th Republic Day: गणतंत्र दिवस पर इतिहास रचेगी दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी, कर्तव्य पथ पर दिखेगा पराक्रम

75th Republic Day: दिल्ली पुलिस 75वें गणतंत्र दिवस परेड में अपनी पूरी तरह से महिला परेड और बैंड दल का प्रदर्शन करके एक अभूतपूर्व छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

By :  Pushpendra
Updated On 2024-01-25 13:49:00 IST
रिपब्लिक डे पर इतिहास रचेगी दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी।

75th Republic Day: दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ी लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी। दिल्ली पुलिस 1950 से गणतंत्र दिवस परेड का एक अभिन्न हिस्सा रही है। इस बार खास तौर पर महिला टुकड़ी के साथ एक मील का पत्थर साबित होगी। इस प्रतिष्ठित दल का नेतृत्व श्वेता के सुगथन आईपीएस अधिकारी कर रही हैं।

आईपीएस अधिकारी करेंगी नेतृत्व

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड में सबसे आगे रहने का यह उनका लगातार दूसरा साल है, जिससे वह किरण बेदी के बाद इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाली दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। इस ऐतिहासिक क्षण की ओर यात्रा अप्रैल 2023 में शुरू हुई, जब महिला कर्मचारियों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई। 350 महिला कर्मियों को चुना गया और अक्टूबर 2023 तक हर शुक्रवार को ट्रेनिंग के कई सत्र हुए थे।

दिल्ली पुलिस के महिला पाइप बैंड का नेतृत्व भी एक महिला अधिकारी ही करेंगी। उनका नाम रुयांगुनुओ केन्से है, जबकि पिछले साल गणतंत्र दिवस परेड में इसका नेतृत्व एक इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुरुष अधिकारी ने किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह टुकड़ी दिल्ली पुलिस की महिला शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। साथ ही, कहा गया कि पुलिस बल में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर को कम करने के लिए ऐसा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Republic Day Parade 2024: दिल्ली में परेड रूट पर तैनात होंगे 14 हजार सुरक्षाकर्मी, जूते भी होंगे स्कैन

सभी की निगाहें कर्तव्य पथ पर टिकेगी

सभी की निगाहें कर्तव्य पथ पर होंगी, जहां भारत दुनिया के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। दिन का केंद्र बिंदु परेड होगी, जो लगभग 77,000 लोगों के सामने सुबह 10:30 बजे से कर्तव्य पथ पर होगी। यह रूट विजय चौक से कर्तव्य पथ तक चलेगा। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम भारत के लोकतांत्रिक गुणों पर जोर देगी और इस साल की थीम 'विकसित भारत' और भारत-लोकतंत्र की मातृका' है।

Tags:    

Similar News