Delhi Election 2025: कौन है कांग्रेस नेता अनिल कुमार...अवध ओझा को पटपड़गंज से देंगे कड़ी टक्कर

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस ने पटपड़गंज विधानसभा सीट से चौधरी अनिल कुमार को टिकट दिया है, यह वही सीट है जहां से आप ने अवध ओझा को टिकट दिया है। चलिए बताते हैं कौन है अनिल कुमार और वह अवध ओझा को कितना टक्कर दे सकेंगे।

Updated On 2024-12-13 12:58:00 IST
आप नेता अवध ओझा और कांग्रेस नेता अनिल कुमार।

Delhi Assembly Election 2025: देश के जाने-माने शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन इससे भी अधिक हैरानी तब हुई, जब आप ने अवध ओझा को मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से टिकट दे दिया। वहीं, आप ने सिसोदिया को जंगपुरा से टिकट दिया है। अब कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी और अवध ओझा के खिलाफ पटपड़गंज से चौधरी अनिल कुमार को टिकट दिया है। चलिए बताते हैं कौन हैं कौन है अनिल कुमार और वह अवध ओझा को कितना टक्कर दे सकेंगे।

कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की सूची

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने बीती रात 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिनमें नई दिल्ली से लेकर पटपड़गंज भी शामिल है। बता दें कि अनिल कुमार दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और वह पटपड़गंज से विधायक भी रह चुके हैं। अवध ओझा के लिए यह चुनाव आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि अनिल कुमार दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। हालांकि अनिल कुमार के लिए भी यह आसान नहीं होगा, अवध ओझा भी काफी नामी चेहरे हैं और जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

कौन हैं अनिल कुमार?

कांग्रेस नेता अनिल कुमार का जन्म राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1976 में हुआ था। 2002 और 2007 में अनिल कुमार नगर निगम का चुनाव लड़ते हुए पार्षद चुने गए थे। फिर साल 2008 में उन्होंने पटपड़गंज विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस चुनाव में अनिल कुमार शुरुआती लगातार 10वें राउंड तक पीछे चल रहे थे, लेकिन अंतिम राउंड में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को हराते हुए 639 वोटों से जीत हासिल की थी। वह दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तो रहे ही हैं, इसके अलावा दिल्ली प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- Delhi Election 2025: कांग्रेस ने केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को उतारा, जानें नई दिल्ली विधानसभा सीट का इतिहास

Similar News