Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Updated On 2024-07-02 08:15:00 IST
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली वालों की सुबह आज उमस भरी गर्मी के साथ हुई है। हालांकि, थोड़ी देर में दिल्ली को इस गर्मी से छुटकारा मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें, तो राजधानी में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते IMD ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे राजधानी के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली में 28 जून की सुबह भारी बारिश हुई थी। इस मानसून की पहली बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 1936 के बाद जून महीने में सबसे अधिक बारिश हुई थी। हालांकि, इस बारिश से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई इलाकों में भारी जलभराव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।  

सोमवार को बादल तो छाए लेकिन, नहीं आई बारिश
बता दें कि सोमवार को राजधानी में बादल तो छाए रहे। लेकिन, बारिश नहीं है। ऐसे में दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। 1 जुलाई को राजधानी का अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि सबसे ज्यादा गर्म इलाका पालम और आया नगर रहा। यहां अधिकतम 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

हरियाणा के आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Haryana Weather Today)
वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा में मौसम विभाग ने आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि प्रदेश में चंडीगढ़ समेत 8 जिलों में भारी बारिश होगी। जिसके चलते यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

Similar News