Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसे बादल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह को बारिश हुई। इस बारिश से कई जगहों पर जलभराव हुआ है।

Updated On 2024-07-13 09:59:00 IST
दिल्ली मौसम अपडेट।

Delhi-NCR Weather Today:दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।   
दरअसल,  मौसम विभाग ने उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, साउथ-ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन) में आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। अगले 2 घंटों के दौरान गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़) गन्नौर, सोनीपत, सोहना, पलवल, नूंह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, सिकंदराबाद, खुर्जा (यूपी) बारिश में होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया था।

आज दिन में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शाम को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  वहीं अगले हफ्ते की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि 18 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।

बता दें कि शुक्रवार को राजधानी में तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। ऐसे में अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री ज्यादा 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया किया। 

Similar News