Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में आज सताएगी भीषण गर्मी, शाम को बदलेगा मौसम का रुख, IMD ने दी जानकारी

देश की राजधानी दिल्ली में भयंकर गर्मी का दौर शुरु हो गया है। स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर का तापमान लगभग 40 डिग्री के पास पहुंचने वाला है।

Updated On 2024-04-26 09:44:00 IST
दिल्ली मौसम समाचार।

Delhi NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को बीते दिन से भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पंखे में बैठने से राहत नहीं मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री को छू सकता है। जिससे लोगों को और भी ज्यादा गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शाम के वक्त मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शाम के वक्त कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और आंधी की संभावना है। 

आज 40 डिग्री पहुंचेगा तापमान 

बता दें कि गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। ऐसे में दिल्ली से भी काफी लोग मतदान करने जाएंगे। स्काईमेट के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार वोटिंग के समय तेज धूप रह सकती है। हालांकि, मतदान के बाद शाम और रात के समय दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 अप्रैल की सुबह हवा में हल्की ठंडक रहेगी। लेकिन दोपहर के वक्त फिर से गर्मी परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली-एनसीआर में हुई राहत की बारिश, गर्मी से मिला छुटकारा, जानें अगले एक सप्ताह के मौसम का हाल

वहीं, गुरुवार दोपहर को भी काफी गर्मी रही। तेज धूप में लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। अभी तक अप्रैल में तीन दिन तापमान 39.4 डिग्री के स्तर पर रह चुका है। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। आंधी और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

Similar News