Delhi Elections 2025: भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर बवाल, संजय सिंह ने पूर्वांचलियों को अपमानित करने का लगाया आरोप
Delhi Elections 2025: बीती रात भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने उन पर आरोप लगाया है।
Delhi Elections 2025: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में भाजपा ने 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें पांच महिला उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भाजपा की सूची को लेकर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची में यूपी बिहार के पूर्वांचली भाईयों को टिकट नहीं दी है।
संयज सिंह ने भाजपा पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि 'भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची से पूर्वांचली भाई-बहनों का सफाया कर दिया है। उन्होंने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में पूर्वांचली भाई बहनों को जगह नहीं दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची से पूर्वांचलियों का जैसे सफाया कर दिया है, उसी तरह से पूर्वांचली भी दिल्ली से भाजपा का सफाया कर देंगे।'
BJP प्रत्याशियों की लिस्ट देखिए BJP ने यू पी-बिहार पूर्वांचल के भाइयों को अपमानित किया है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 12, 2025
BJP ने अपनी लिस्ट से पूर्वांचल के भाइयों का सफाया कर दिया।
पूर्वांचली दिल्ली से BJP का सफ़ाया करेंगे। pic.twitter.com/KeGDWLDwud
ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले मुश्किल में फंसे AAP विधायक, पुलिस ने इस मामले में भेजा नोटिस
दूसरी सूची में किसे मिली जगह
बता दें कि भाजपा ने बीती रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने नरेला विधानसभा से राज करण खत्री और तिमारपुर विधानसभा सीट से सूर्य प्रकाश खत्री को टिकट दिया है। मुंडका से गजेंद्र दराल और किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से बजरंग शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं सुल्तानपुर माजरा से कर्म सिंह कर्मा, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, त्रि नगर से तिलकराम गुप्ता, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, बल्लीमारन से कमल बागड़ी, मोती नगर से हरीश खुराना, हरि नगर से श्याम शर्मा को टिकट दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव-2025 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 11, 2025
आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#आ_रही_है_भाजपा pic.twitter.com/51E4fxnuk4
वहीं विकासपुरी से डॉ. पंकज कुमार सिंह, उत्तम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रद्यूम्न राजपूत, मटियाला से संदीप सहरावत, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, तुगलकाबाद से रोहतास बिधूड़ी, ओखला से मनीष चौधरी, लक्ष्मी नगर विधानसभा से अभय वर्मा, सीलमपुर से अनिल गौड़ और करावल नगर से कपिल मिश्रा को चुनावी दंगल में उतारा गया है।
भाजपा की दूसरी सूची में महिलाओं का नाम
वहीं भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दी है। भाजपा ने कोंडली विधानसभा सीट प्रियंका गौतम, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, तिलक नगर से श्वेता सैनी, मादीपुर से उर्मिला कैलाश गंगवाल और मटिया महल से दीप्ति इंदौरा को टिकट दी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका: AAP में शामिल हुईं महिला प्रकोष्ठ की नेता प्रियंका अग्रवाल