दिल्ली चुनाव 2025: कांग्रेस के संदीप दीक्षित का बड़ा आरोप, बोले- AAP भी बांट रही 1000 रुपये, महिलाओं ने खुद बताया

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने आप और बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी खुलेआम पैसे, कंबल, चादरें और जूते बांट रही है, जबकि कुछ महिलाओं का दावा है कि AAP की ओर से 1000 की पेशकश की जा रही है।

Updated On 2025-01-23 15:55:00 IST
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अभी तक आम आदमी पार्टी नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर जूते, कपड़े, कंबल, जैकेट और पैसे बांटने का आरोप लगा रही थी। इसी बीच कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने AAP और BJP दोनों की पार्टियों पर पैसे बांटने का आरोप लगा दिया है।

दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित  ने कहा कि देखिए ये बात सही है कि पैसा बंट रहा है और मैं समझ नहीं पा रहा हूं प्रवेश वर्मा जी क्यों पैसे बांट रहे हैं। मैं भी बार-बार इस बात को कह रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि जब आदमी चुनाव हारता हुआ दिखता है और उसे लगता है कि वो कोई विकास की बात नहीं कर सकता तो ऐसा होता है। संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि न केवल पैसा बंट रहा है, बल्कि, कंबल बंट रहे है, रजाई बंट रही है। उन्होंने ये भी कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी इलेक्शन कमीशन संज्ञान नहीं ले रहा है। मैं प्रवेश वर्मा जी से भी कहूंगा कि आप मुद्दों पर लड़ाई लड़ें और विकास पर लड़ाई लड़ें।

ये भी पढ़ेंDelhi Elections: भाजपा की बजाय कांग्रेस को मान रहे बड़ा खतरा, इन 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी का खास फोकस

आम आदमी पार्टी भी बांट रही पैसे 

संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि मेरा संजय सिंह से भी एक सवाल है। उन्होंने कहा कि कल जब हम लोग चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने कांग्रेस के लोगों को बताया कि आम आदमी पार्टी वाले 1000 रूपये दे रहे हैं, हम उसके लिए जा रहे हैं। अब वो पैसे लेने से जा रहे थे या कोई रजिस्ट्रेशन चल रहा है या कोई लालच दिया जा रहा है। ये बात सिद्ध नहीं हुई। लेकिन, महिलाओं ने साफ-साफ कहा कि आम आदमी पार्टी वाले भी कुछ न कुछ इंतजाम कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियां इस मामले में दोषी है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस पर इलेक्शन कमीशन संज्ञान लेगा और कोई न कोई कार्रवाई करेगा।

 

ये भी पढ़ें- Telangana: पत्नी की हत्या के बाद शव को कुकर में उबाला, झील में फेंका, रिटायर आर्मी जवान गिरफ्तार

Similar News