Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव में 'आप' का साथ देंगे हनुमान, बेनीवाल ने संजय सिंह से की मुलाकात

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान हनुमान बेनीवाल भाजपा और कांग्रेस पर भी हमलावर नजर आए।

Updated On 2025-01-11 17:11:00 IST
आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल और आप सांसद संजय सिंह।

Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर जोड़तोड़ का दौर जारी है। कई राजनीतिक पार्टियां गठबंधन होते हुए भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ रही हैं, तो वहीं कई राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे को समर्थन भी दे रही हैं। ऐसे में अब अखिलेश यादव यानी समाजवादी पार्टी के बाद राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भी आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में समर्थन दे दिया है। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस का समर्थन देने वाले हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी का साथ देने का ऐलान किया है। इसको लेकर आप सांसद संजय सिंह और हनुमान बेनीवाल ने मुलाकात की। इस दौरान बेनीवाल कांग्रेस और भाजपा पर हमलावर नजर आए। 

RLP नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में करेंगे प्रचार

इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी से सभी लोग खुश हैं लेकिन केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जेल में डाल दिया। बेनीवाल ने ऐलान किया कि आरएलपी के नेता दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इससे आम आदमी पार्टी को दिल्ली में फायदा होगा और पूर्ण बहुमत के साथ आप की सरकार बनेगी। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प, अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ने घोषित किए 15 उम्मीदवार 

कांग्रेस और भाजपा पर हमलावर रहे हनुमान

बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी का साथ देना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं। कांग्रेस का दिमाग कचरे से भरा हुआ है। वहीं बेनीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा में जाटों को गोलियों से भूना था। इस बार जाट समाज के लोग दिल्ली में भाजपा की हवा निकाल देंगे। 

संजय सिंह ने किया स्वागत

आप सांसद संजय सिंह ने आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल ने ऐलान किया है कि वे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देंगे। हनुमान बेनीवाल को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल कराने का फैसला काफी पसंद आया। इसको लेकर आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल से चर्चा भी हुई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल का दावा, रमेश बिधूड़ी ही होंगे बीजेपी के सीएम फेस, दी ये खुली चुनौती

Similar News