Ram Mandir Pran Pratishtha की खुशी से जगमग हुई दिल्ली, कनॉट प्लेस में 1.11 लाख दीये जलाए गए

Delhi News: इस मौके पर साध्वी ऋचा ने कहा कि पांच सौ साल की लड़ाई, हम लोगों ने लड़ी, ये हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारे जीवन में भगवान राम विराजे हैं।

Updated On 2024-01-23 11:58:00 IST
रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर राममय हुई राजधानी।

Delhi News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान दिल्ली सहित देशभर में उत्साह काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बीच सोमवार की शाम से लेकर देर रात तक जगह-जगह पर दिवाली जैसा नजारा देखने को मिला। दिल्ली के लोगों ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन न केवल दीये जलाकर खुशी मनाई बल्कि जमकर आतिशबाजी भी की। 

साध्वी ऋचा- हिंदू धर्मावलंबियों में भावुक क्षण

इसी दौरान कई सांसद, प्रांत हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस में भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी में 1 लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह दीये जलाए गए। इस दौरान युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर साध्वी ऋचा ने कहा कि पांच सौ साल की लड़ाई, हम लोगों ने लड़ी, ये हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारे जीवन में भगवान राम विराजे हैं। यह हिंदू धर्मावलंबियों में भावुक क्षण है। 

ये भी पढ़ें:- Ram Mandir Pran Pratishtha Updates: सुंदरकांड, शोभा यात्रा और आरती... प्राण प्रतिष्ठा पर राजधानी में हर तरफ राम नाम की गूंज

छतरपुर में 11 हजार दीपक जलाए गए

दिल्ली के छतरपुर में स्थित श्री आद्या कात्यायनी मंदिर के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद 11 हजार दीपक जलाए। छतरपुर मंदिर को सिंगापुर के फूलों से सजाया गया था। इसी तरह देश की राजधानी दिल्ली के अन्य हिस्सों में देर रात तक आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। बाजार भी राम के रंग मे रंगे हुए नजए आए। व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं चारों तरफ लोग भगवान राम के ही जयकारे लगाते नजर आए। हालांकि, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहले से ही प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुई है। इसके चलते पटाखे जलाने पर रोक है। इसके बावजूद एनसीआर के लोगों ने जमकर पटाखे जलाए। 

Tags:    

Similar News