Kisan Mahapanchayat in Noida: नोएडा की किसान महापंचायत से दिल्ली में लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

किसान महापंचायत के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इनोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को जाम से बचने के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करने की सलाह दी है। 

Updated On 2024-12-30 12:09:00 IST
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी।

Rakesh Tikait to join Mahapanchayat: ग्रेटर नोएडा में आज परी चौक के पास संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत हजारों किसानों के शामिल होने की संभावना है। इस महापंचायत में किसानों की प्रमुख मांगें, जैसे 64.7 फीसदी बढ़ा हुआ मुआवजा, 10 फीसदी आवासीय भूखंड, 2013 भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना और जेल में बंद किसानों की रिहाई शामिल हैं। किसान महापंचायत के चलते कई रूटों को बंद किया गया है। नोएडा से सटे दिल्ली में भी इस किसान महापंचायत के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पर असर देखा जा रहा है।    

पुलिस की सतर्कता और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

किसान महापंचायत के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक रूट अपनाने की अपील की है। नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है।  

क्या है अल्टरनेटिव रूट?

  1. चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा: सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोल चक्कर चौक सेक्टर-15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक
  2. डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली: फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 होकर एलिवेटेड रोड
  3. कालिंदी बॉर्डर दिल्ली से: महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37
  4. नोएडा से ग्रेटर नोएडा सूरजपुर: गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से शारदा गोल चक्कर, एलजी गोल चक्कर
  5. यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली: जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर या फलैदा कट से नीचे उतरकर गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय से पुस्ता तिराहा से होंडा सीएल चौक होते हुए सिरसा गोल चक्कर से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से डासना
  6. पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सिरसा, परी चौक: दादरी अथवा डासना
  7. सूरजपुर दुर्गा टॉकीज से नोएडा: एलजी गोल चक्कर से शारदा गोलचक्कर, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर, आईएफएस विला गोलचक्कर
  8. सूरजपुर दुर्गा टॉकीज से कासना सिरसा: अल्फा कॉमर्शियल से बाएं होकर 130 मीटर रोड
  9. सिरसा - कासना से परी चौक: होंडा सीएल चौक से दाहिने होकर नट मढैया गोल चक्कर होते हुए 130 मीटर रोड

महापंचायत स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महापंचायत को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को किसानों और पुलिस अधिकारियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पुलिस ने आपातकालीन वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की है। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के किसान अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। बीते दिनों कई किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनमें से कुछ अभी भी जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें:  New Year Celebration: 31 दिसंबर की रात शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, चालान काटकर दिल्ली पुलिस करेगी स्वागत

नोएडा ट्रैफिक का यात्रियों के लिए सलाह

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को जाम से बचने के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करने की सलाह दी है। इसके अलावा, मेट्रो का अधिक उपयोग करने का अनुरोध किया गया है। ग्रेटर नोएडा में किसान महापंचायत को लेकर जहां एक तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, वहीं दूसरी ओर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।  

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद में 60 से ज्यादा सोसायटी के सील हो सकते हैं बोरवेल, GDA ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

Similar News