Delhi Weather Update Today: दिल्ली में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जताई बारिश की संभावना

Delhi Weather Update Today: बारिश के बाद से चल रही हवाओं की रफ्तार शुक्रवार से कम हो गई है। इसकी वजह से धूप की तपिश ने तापमान बढ़ाया।

Updated On 2024-02-10 09:30:00 IST
दिल्ली का मौसम अपडेट।

Delhi Weather Update Today: राजधानी दिल्ली का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। हालांकि लोगों को सुबह-शाम अभी भी ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां दिन में धूप निकलने वाली है। तेज धूप की वजह से अब तापमान बढ़ेगा। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन आसमान साफ रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 

14 फरवरी को बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाके में बारिश की संभावना है। यही कारण है कि अभी तापमान तेजी से नहीं बढ़ेगा। वहीं दिल्ली में धूप और तेज हवा की वजह से काफी दिनों बाद यहां के लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं। 

हवा की रफ्तार थमने से बढ़ी गर्मी 

बारिश के बाद से चल रही हवाओं की रफ्तार शुक्रवार से कम हो गई है। इसकी वजह से धूप की तपिश ने तापमान बढ़ाया। धूप वजह से तापमान बढ़कर 24 डिग्री हो गया है। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान कम होकर 6.8 डिग्री हो गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 29 से 84 प्रतिशत तक रहा है। 

आज भी रहेगी तेज धूप 

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज यानी शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध रह सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रह सकता है। वहीं, 11 से 13 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 24 से 25 और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। लेकिन 12 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और14 फरवरी को बारिश की संभावना है।

Similar News