Delhi Waste Theme Park: दिल्ली में कचरे से बने ये पार्क, पर्यटकों को कर रहा आकर्षित, आप भी जरूर जाएं

Delhi Waste Theme Park: अगर आप दिल्ली में रहकर राजधानी के वेस्ट थीम पार्क का दीदार करना चाहते हैं, तो भारत दर्शन और वेस्ट टू वंडर पार्क जरूर जाएं।

Updated On 2024-02-19 15:13:00 IST
दिल्ली वेस्ट थीम पार्क।

Delhi Waste Theme Park: हम अपने घर में खराब चीजों जैसे पंखें, ऑटोमोबाइल कचरे, लोहे की चादरें, नट-बोल्ट, साइकिल, मोटरसाइकिल, गाड़ियों के खराब पार्ट्स को कचरा समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन नगर निगम ने इस कचरे का खूबसूरती से प्रयोग किया है। जो आज लोगों को खूब प्रभावित और आकर्षित कर रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण 'भारत दर्शन' और 'वेस्ट टु वंडर पार्क' है। जहां देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। यहां आप अपने दोस्तों, परिवार और बच्चों के साथ अपने दिन को शानदार और यादगार बना सकते हैं।

पार्क में देखने को मिलेंगी ये चीजें 

इस पार्क में ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियों में कुतुबमीनार, चारमीनार, ताजमहल, गेटवे ऑफ इंडिया, नालंदा स्मारक, मैसूर पैलेस, मीनाक्षी मंदिर, हंपी, विक्टोरिया मेमोरियल, सांची स्तूप, गोल गुंबद, अजंता-ऐलोरा की गुफाएं और हवा महल आदि बनाए गए हैं।

भारत दर्शन पार्क की एंट्री फीस सराय काले खां तस्थि सेवन वंडर पार्क की तुलना में डबल है। प्रीमियम एंट्री टिकट का दाम लगभग 3 गुना है। प्रीमियम टिकट शाम 5 बजे के बाद एंट्री करने वालों के लिए होगा। इस पार्क में लगी रंग-बिरंगी लाइटों का मजा शाम के वक्त उठा सकते हैं। 

भारत दर्शन पार्क टिकट 

-भारत दर्शन में टिकट का दाम 12 साल से अधिक 60 साल तक के लिए 100 रुपये है।

-60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 50 रुपये है।

-3 साल से 12 साल के बच्चे के लिए 50 रुपये टिकट है।

-3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है। 

-एमसीडी स्कलों के लिए भी एंट्री फ्री है।

वेस्ट टू वंडर पार्क टिकट 

-3 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए एंट्री फ्री है।

-3 से 12 साल के बच्चे के लिए 25 रुपये टिकट है।

-12 से 65 वर्ष वाले लोगों के लिए 50 रुपये है। 

दिल्ली नगर निगम ने पार्क की एंट्री फीस सराय काले खां स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क की तुलना में ज्यादा रखा है। प्रीमियम एंट्री टिकट का दाम लगभग 3 गुना ज्यादा तय किया गया है।

Similar News