Delhi Politics: नांगलोई के विधायक रघुविंदर शौकीन बनेंगे कैबिनेट मंत्री, गहलोत के इस्तीफे के बाद बदलाव

आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल में एक नया चेहरा शामिल किया गया है। नागलोई जाट से विधायक रघुविंदर शौकीन को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

Updated On 2024-11-18 15:02:00 IST
विधायक रघुविंदर शौकीन कैबिनेट मंत्री पद पर नियुक्त

MLA Raghuvinder Shokeen appoint Cabinet Minister: दिल्ली सरकार के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने नांगलोई जाट से विधायक रघुविंदर शौकीन को कैबिनेट में शामिल करने का फैसला लिया है। रविवार, 17 नवंबर 2024 को कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया।  

कैलाश गहलोत ने क्यों दिया था इस्तीफा?

इस्तीफे के बाद कैलाश गहलोत ने कहा कि AAP में हालात ठीक नहीं हैं। पार्टी केवल राजनीतिक एजेंडे पर लड़ रही है। आप सरकार ने गहलोत की जगह नागलोई जाट से विधायक रघुविंदर शौकीन को कैबिनेट में मंत्री बनाने का फैसला लिया। उन्होंने ने AAP पर केंद्र से टकराव का आरोप लगाते हुए कहा कि यह समय और संसाधनों की बर्बादी है। गहलोत ने अपने पत्र में कहा कि AAP ने यमुना सफाई का वादा किया था, लेकिन यह आज भी सबसे ज्यादा प्रदूषित है।  

रघुविंदर शौकीन कौन हैं?

रघुविंदर शौकीन, जो देहात क्षेत्र में लोकप्रिय हैं, अब सरकार की नई कैबिनेट का हिस्सा होंगे। रघुविंदर शौकीन नागलोई जाट से विधायक हैं और आम आदमी पार्टी के वफादार कार्यकर्ता माने जाते हैं। उन्हें कैलाश गहलोत के स्थान पर मंत्री बनाए जाने से पार्टी को उम्मीद है कि वह पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। कैलाश गहलोत के इस्तीफे और रघुविंदर शौकीन के शामिल होने से दिल्ली सरकार में बदलाव आया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बदलाव दिल्ली की राजनीति पर क्या प्रभाव डालेगा।

इसे भी पढ़ें:  AAP छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत, जानें क्या बोले

Similar News