इस मदर्स डे मां को कराएं स्पेशल फील: गर्मियों में घुमाने ले जाएं ये झील, दिल्ली की ये लोकेशन दिन को बना देंगी यादगार
Delhi Famous Lake: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस मदर्स डे पर अपनी मां के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो आप संजय झील और नैनी झील जा सकते हैं। यहां आप अच्छी-अच्छी फोटो भी क्लिक कर सकते हैं।
Delhi Famous Lake: देशभर में 11 मई को मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जाएगा। हर बच्चा चाहता है कि वो अपनी मां के साथ इस दिन को अच्छी तरह जिए और लम्हों को यादगार बनाएं। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीके और आइडिया अपनाते हैं। मां को सरप्राइज देने का एक तरीका उन्हें उनकी पसंद की जगह पर घुमाने के लिए ले जाना भी हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी चिलचिलाती धूप में कहां घूमने जाएं, तो आइए जानते हैं दिल्ली की कुछ झीलों के बारे में, जहां आप अपनी मां के साथ यादगार समय बिता सकते हैं।
संजय झील का करें दीदार
आप मदर्स डे पर अपनी मां के साथ संजय झील जा सकते हैं। ये झील दिल्ली की लोकप्रिय जगहों में से एक है। ये जगह स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। यह दिल्ली के प्राकृतिक स्थलों में से एक है, जहां लोग अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करने जाते हैं। सूर्यास्त के समय ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इस झील को डीडीए यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण ने बनाया है और डीडीए ही इसका रखरखाव भी करती है। ये झील पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में स्थित है।
शांत वातावरण का अनुभव लेने के लिए बेस्ट है नैनी झील
दिल्ली के मॉडल टाउन में स्थित खूबसूरत झीलों में से एक नैनी झील भी घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ये जगह चारों तरफ से पेड़-पौधों से घिरी हुई है। इस जगह पर बहुत से पर्यटक और स्थानीय लोग घूमने के लिए आते हैं। लोग फोटोशूट कराने के लिए भी इस जगह पर जाना पसंद करते हैं। जो लोग शांति का कुछ समय अपने या अपने प्रियजनों के साथ बिताना चाहते हैं, उन्हें एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। शाम के समय लोग झील के किनारे बैठकर शांत और सुंदर पर्यावरण का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा की सड़कों पर दौड़ेंगी डबल डेकर बसें: मोरना से परी चौक का सफर होगा आसान, कितना लगेगा किराया?
(Edited By: Deepika)