Leopard in Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में एक बार फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में फिर से तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया है। लोगों में डर का माहौल है। घरों से निकलने के लिए लोग कतरा रहे हैं।

Updated On 2024-04-04 10:16:00 IST
जगतपुर गांव में फिर दिखा तेंदुआ।

Leopard in Delhi: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आ रही है। इस खबर के बाद से इलाके के लोग एक बार फिर से दहशत में आ गए हैं। दरअसल, स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने फिर से इलाके में तेंदुए देखे हैं। इसके बाद से पुलिस प्रशासन ने लोगों को शाम होने के बाद घरों से बाहर निकलने से मना कर दिया है। दिन ढलने के बाद ही लोग बच्चों को घरों से बाहर निकलने के सावधानी बरत रहे हैं। आलम यह है कि अभिभावक खुद ही अपने बच्चों को स्कूल ले जाना और लेकर आना पड़ रहा है।

प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट

इतना ही नहीं दोपहर के वक्त भी लोग भी यहां घर बाहर निकलने में कतराते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने रात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, फिर से तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक तेंदुआ होने की सूचना नहीं है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रोज रात को पेट्रोलिंग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। शाम के समय गलियों में बच्चों का शोरगुल सुनने को मिला रहा है। लोग काफी सहमें हुए हैं।

स्थानीय लोग बारी-बारी से दे रहे पहरा

डर का असर यह है कि स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर देर रात तक पहरा दे रहे हैं। सावधानी के लिए लोग रात में बारी-बारी से ड्यूटी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आठ लोगों की टीम बनाई है। इसके अलावा लोगों ने एक-दूसरे की सुरक्षा व मदद करने के लिए व्हाट्सएप समूह बनाया है। इसमें सब एक-दूसरे को तेंदुए को लेकर जानकारी साझा कर रहे हैं। जिससे तेंदुआ से जुड़े खबर की जानकारी मिलते ही लोग एक दूसरे में साझा कर रहे हेैं।

1 अप्रैल को भी दिखा था तेंदुआ

दरअसल, लोगों में दहशत का माहौल इसलिए ज्यादा देखने को मिल रहा है क्योंकि अभी 1 अप्रैल को बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, इस दौरान तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और जिससे कुछ लोग घायल हो गए। इसके बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ा था। लेकिन इस घटना के बाद से इलाके के लोग बिल्कुल सहमे हुए हैं।

Similar News