दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर की हत्या: लूट के दौरान उतारा मौत के घाट, किचन में पड़ा मिला शव

Doctor Murdered in Jangpura: राजधानी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक जनरल फिजिशियल का उनके ही घर में शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट के दौरान हत्या की आशंका जताई है।

Updated On 2024-05-11 10:36:00 IST
Bhopal crime news

Doctor Murdered in Jangpura: देश की राजधानी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में डॉक्टर की हत्या की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि जंगपुरा में 63 साल के डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल की हत्या कर दी गई। डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल पेश से जनरल फिजिशियन थे। योगेश चन्द्र पॉल की हत्या की जानकारी पुलिस को शुक्रवार की शाम 7  बजे के करीब मिली। योगेश का शव जंगरपुरा सी ब्लॉक में स्थित उनके घर की पहली मंजिल पर किचन में मिला। पुलिस को शक है कि योगेश की हत्या लूट के इरादे से की गई है। 

हाथ-पैर बांधकर की गई हत्या

दरअसल, जनरल फिजिशियन डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल का शव उनके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। योगेशन के हाथ और पैर बांधकर उनकी हत्या कर दी गई थी। वहीं जानकारी मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो योगेश का शव उनके घर पर किचन में मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच में घर में लूट की भी आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि मृतक चन्द्र पॉल की पत्नी नीला पॉल दिल्ली सरकार में डॉक्टर हैं।

पुलिस ने जताई लूट की आशंका 

मृतक चन्द्र पॉल की हत्या की इस घटना को लेकर पुलिस ने शक जताया है कि करीब तीन से चार लोग घर में आए और लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसी दौरान उन्होंने  योगेश की हत्या भी कर दी। बदमाशों ने इस पूरी घटना के दौरान डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल क कुत्ते को कमरे में बंद कर दिया था। फिलहाल पुलिस को कहना है कि मामले में की पूरी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर क्राइम टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। कमरे में तोड़-फोड़ भी हुई है। इसी आधार पर पुलिस लूट की आशंका जता रही है। 

Similar News