दिल्ली में मुुठभेड: पुलिस की गोली से घायल हुआ बदमाश, एक दिन पहले दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मारी थी गोली

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड हुई है। इसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। आरोपी ने शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को गोली मार दी थी। फिलहाल, पुलिस ने बदमाश के दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

Updated On 2024-11-03 07:25:00 IST
हेड कांस्टेबल पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार।

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने इस मुठभेड़ में बदमाश को अरेस्ट कर लिया है। बदमाश की पहचान अदनाम के रूप में हुई है। वह मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को एक युवक को गोली मारी थी। पुलिस अभी उसके दो साथियों की भी तलाश कर रही है। 

दरअसल, सीलमपुर इलाके में शुक्रवार को अमन कुमार गली में खड़े थे। इसी दौरान तीन बदमाश आए और उनसे गली में खड़े होने का कारण पूछा जब अमन ने नहीं बताया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिसके बाद अमन को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि अमन कुमार अपने परिवार के साथ सीलमपुर ई-ब्लाक में रहता है। वह शुक्रवार रात को जे ब्लाक में रहने वाले अपने अपने एक दोस्त से मिलने के लिए गया था और गली में खड़े होकर दोस्त के आने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां तीन युवक आए और अमन से गली में खड़े होने की वजह पूछी। अमन ने वजह बताने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके पैर में गाली मार दी। इससे वह घायल हो गया और आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

इसी बीच शनिवार को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल नवनीश और कांस्टेबल मनीष को सूचना मिली कि इनमें से एक बदमाश लाल बत्ती के पास तिकोना पार्क में किसी से मिलने आने वाला है। पुलिस अलर्ट हो गई और बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां चला दी। इनमें से एक गोली बदमाश के दाएं पैर में जा लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद घायल बदमाश को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। 


 

Similar News