Mahila Samriddhi Yojana Documents: सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना पर लगाई मोहर, रजिस्ट्रेशन के समय लेकर जाएं ये डॉक्यूमेंट्स

Mahila Samriddhi Yojana Documents: महिला समृद्धि योजना पर मोहर लग गई है। ऐसे में दिल्ली की महिलाओं को ये जान लेना चाहिए कि वे इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

Updated On 2025-03-08 16:32:00 IST
महिला समृद्धि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज।

Mahila Samriddhi Yojana Documents: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना पर मचा घमासान आज थम सकता है। कैबिनेट बैठक के बाद महिला समृद्धि योजना पर मोहर लग गई है। हालांकि अभी इस बात का ऐलान नहीं किया गया है कि महिलाओं को 2500 रुपए कब मिलेंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने हाल ही में कहा था कि महिला दिवस से महिला समृद्धि योजना की शुरुआत होगी। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर किन महिलाओं को महिला समृद्धि योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे होगा और इसका लाई किन महिलाओं को मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?  

कैसे होगा महिला समृद्धि योजना का रजिस्ट्रेशन

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए देने का वादा किया था। इसके बाद आज इस योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। भाजपा सरकार ने ऐलान किया है कि महिला समृद्धि योजना के लिए चार सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में कपिल मिश्रा, आशीष सूद, प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता होंगी। सीएम खुद इस समिति का नेतृत्व करेंगी। ये समिति मापदंड बनाएगी। जल्द ही एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिसके जरिए महिलाएं महिला समृद्धि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं। 

महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज

दिल्ली की महिलाओं के मन में ये सवाल भी है कि महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसको लेकर दिल्ली के कुछ पार्षदों द्वारा सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर किया जा रहा है। इस कार्ड में बताया गया है कि महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक अकाउंट की जरूरत होगी। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के दौरान आय प्रमाण पत्र की भी जरूरत पड़ सकती है। 

ये भी पढ़ें: Mahila Samriddhi Yojana Live: सीएम रेखा गुप्ता आज देंगी महिलाओं को 2500 रुपये की पहली किस्त? विपक्ष ने उठाया सवाल

Similar News