Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा, दिन में सूर्य देवता और बादल करेंगे आंख मिचौली, कल से बढ़ेगा तापमान
Mausam News: दिल्ली का मौसम बौछार के बाद से कूल बना हुआ है। दोपहर में धूप खिल रही है तो सुबह-शाम सर्दी महसूस होती है।
Delhi NCR Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी समेत पहाड़ी और मैदानी इलाको में हाल ही में हुई बारिश और ओले गिरने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है, लेकिन हवाओं ने तापमान को बढ़ने से रोक रखा है। यह खुशनुमा मौसम आज बुधवार को और देखने को मिलेगा। फिर ठंडा-ठंडा कूल-कूल मौसम के दिन दूर हो जाएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से तापमान तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा। जिसके चलते लोगों को दोपहर के समय गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की मानें दिल्ली में आज 6 मार्च को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन कल से तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 07 मार्च को नई दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। इसके बाद 8 और 9 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 10 और मार्च को आंशिक तौर बादल छाए रह सकते हैं।
बीते दिन की ठंड ने एक दशक का तोड़ा रिकॉर्ड
बताते चलें कि दिल्ली में बीते दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इससे पहले 1 मार्च 2019 में इससे कम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं, 8 मार्च 2020 को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
दिल्ली में प्रदूषण का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की बात की जाए तो दिल्ली की हवा अभी भी सामान्य बनी रहेगी। इसमें और अधिक सुधार आने की संभावना फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। पूर्वानुमान के मुताबिक 6 से 8 मार्च तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सामान्य स्थिति में रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बीते दिन मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 127 रहा। शादीपुर में एक्यूआई 156, अलीपुर में एक्यूआई 97, पटपड़गंज 124, नजफगढ़ में 110, नरेला में 94, सोनिया विहार में 114 एक्यूआई दर्ज किया गया। बता दें कि 0 से 50 एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खतरनाक 301 से 400 गंभीर माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- यूपी में मौसम ने कराया गर्मी का एहसास, जानिए आज के मौसम का हाल