Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बारिश, जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में फिर से बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि 31 और 1 जनवरी को मौसम कैसा रहने वाला है।

Updated On 2024-12-31 07:54:00 IST
दिल्ली-एनसीआर 21 दिसंबर मौसम।

Delhi NCR Weather Today:दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।हालांकि, न्यू ईयर पर मौसम साफ रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- आतिशी ने दिया LG की चिट्ठी का जवाब: दिल्ली की सीएम बोलीं- राजनीति करने की बजाय दिल्ली की बेहतरी पर दीजिए ध्यान

मौसम विभाग की मानें, तो 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसको लेकर आईएमडी ने राजधानी में येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल पर मौसफ साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेगी। वहीं शाम होते हवा की स्पीड 16 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाएगी। जिससे ठंड और भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा 2 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और साथ ही तेज हवाएं के चलने की संभावना है। जिसके चलते कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 जनवरी से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है और फिर 5 जनवरी को तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली में आज और कल कितना रहेगा तापमान

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली के अलावा आज नोएडा में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद में में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

ये भी पढ़ें- Spadex मिशन: ISRO ने रचा इतिहास; अमेरिका, चीन और रूस के बाद अंतरिक्ष डॉकिंग करने वाला चौथा देश बनेगा भारत

 
 

Similar News