Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का अटैक का जारी, 7°C पहुंचा न्यूनतम तापमान, शीतलहर से ठिठुर रहा हरियाणा

दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते राजधानी में सुबह का न्यूतनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया है।

Updated On 2024-12-19 08:24:00 IST
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली में आज से अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने 19 और 20 दिसंबर के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 21 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिन में आसमान साफ रहेगा और शाम होते-होते फिर से कोहरा छाना शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक जारी रहेगा। ऐसे में वाहन चालक सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और ऐसे इलाकों में जाने से बचे जहां कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम है।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ये भी पढ़ें-One Nation, One Poll: चुनाव संशोधन बिल पर चर्चा के लिए JPC का ऐलान; प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर समेत ये नेता शामिल

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का आज का तापमान

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी सुबह से कोहरा छाया हुआ है। आज नोएडा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज बन रहने की संभावना है।

हरियाणा में 22 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर

आईएमडी चंडीगढ़ ने हरियाणा के लिए 19 दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार चार दिनों तक कोल्ड वेव चलेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 02 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। 

प्रदेश के तापमान की बात करें तो गुरुवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

ये भी पढें-Boat Capsize: गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में फेरी बोट डूबी; नौसैनिकों समेत 13 की मौत, अब तक 101 लोग बचाए गए

Similar News