Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पांच दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह 5 बजे से हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, कुछ हिस्सों में सुबह 7 बजे के बाद से धूप निकलनी शुरू हो गई है। आइए जानते है कि 1 दिसंबर का मौसम कैसा रहने वाला है।

Updated On 2024-12-01 08:00:00 IST
दिल्ली-एनसीआर का एक दिसंबर का मौसम।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में रविवार को कोहरा छाया हुआ है। वहीं अधिकतर हिस्सों में साढ़े सात बजे से ही हल्की धूप निकलनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड बढ़ेगी। 

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली का सफदरजंग और पालम इलाके में हल्का कोहरा देखने को मिला। वहीं एनसीआर के कुछ हिस्सों में सुबह 5.30 बजे विजिबिलटी 500 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा। जिससे तेज हवा चल सकती है और इससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

राजधानी के तापमान की बात करें तो दिल्ली का रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं नोएडा का आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर फिर हुआ हमला: पदयात्रा के दौरान युवक ने फेंका स्प्रिट, AAP ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली से सटे हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। कोहरा नहीं छाएगा। सुबह से धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि प्रदेश में एक दिसंबर से लेकर 6 दिसंबर तक कोहरा पड़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है। जिसके चलते मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। हालांकि, शुष्क ठंड पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र में BJP का CM होगा, शिवसेना और NCP को मिलेंगे डिप्टी सीएम के पद, अजित पवार का बड़ा बयान

Similar News