Delhi Firing: मैदानगढ़ी में युवक को मारी गोली, उत्तम नगर में दिनदहाड़े घर के बाहर फायरिंग, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली के मैदानगढ़ी के राजपुर खुर्द इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। वहीं, द्वारका जिले के उत्तम नगर में दिनदहाड़े एक शख्स के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी फैल गई।

Updated On 2024-05-23 18:58:00 IST
Bhopal crime news

Delhi Firing: साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी के राजपुर खुर्द इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। युवक का नाम 24 वर्षीय अनिकेत है। पुलिस हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं, दिल्ली के उत्तम नगर में भी दिनदहाड़े एक शख्स के घर के बाहर फायरिंग की गई।

युवक को मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे पीसीआर कॉल के जरिए वारदात की सूचना मिली थी। बताया गया कि फायरिंग हुई है। पुलिस राजपुर खुर्द घटनास्थल पर पहुंची। घायल को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। बाद में क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को मौके पर कारतूस का एक खाली खोखा मिला। घायल अनिकेत के शरीर के पिछले हिस्से में गोली लगी है। गोली किसने मारी इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस की जांच सीसीटीवी कैमरों पर भी फोकस है। अनिकेत मैदानगढ़ी इलाके का ही रहने वाला है।

घर के बाहर फायरिंग से सनसनी

वहीं, द्वारका जिले के उत्तम नगर में बुधवार तड़के एक शख्स के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल पुलिस फायरिंग करने वाले का सुराग तलाश रही है। शिकायतकर्ता विजय पासवान ने पुलिस को बताया कि वह तड़के सवा तीन बजे घर में सो रहे थे। इलाके की बिजली गई हुई थी। अंधेरे का फायदा उठाकर किसी ने उनके घर के बाहर गोली चलाई। वह नींद से जागे और तुरंत बाहर निकलकर देखा तो कोई नजर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Similar News