संविधान दिवस पदयात्रा: कल दिल्ली में निकाली जाएगी यात्रा, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Constitution Day Walk: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी 25 नवंबर को संविधान दिवस पदयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

Updated On 2024-11-24 22:26:00 IST
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाईजरी।

Constitution Day Walk: कल दिल्ली में संविधान पदयात्रा निकाली जाएगी, इसको लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क है। दिल्लीवासियों को सतर्क करते हुए दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। आप भी इस एडवाइजरी को पढ़ें और कल इन मार्गों पर जाने से बचें, नहीं तो आपको भी रास्ता ब्लॉक मिल सकता है या फिर लंबा इंतजार करना पड़ जाएगा।

इंडिया गेट के नजदीक ट्रैफिक प्रभावित

यातायात पुलिस ने 25 नवंबर को संविधान दिवस पदयात्रा के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत जनता को इंडिया गेट के आसपास यातायात प्रतिबंधों के बारे में सूचित किया गया है। युवा मामलों का विभाग अपने स्वायत्त संगठन ‘मेरा युवा भारत' के माध्यम से भारतीय संविधान को अंगीकृत किये जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रव्यापी संविधान दिवस पदयात्रा का आयोजन कर रहा है।

10 हजार युवा प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

इस पदयात्रा को युवा मामले एवं खेल मंत्री तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा सोमवार सुबह करीब आठ बजे मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, इंडिया गेट सर्किल से शुरू होगी और सुबह 9:30 बजे उसी स्थान पर आकर समाप्त होगी। एडवाइजरी में कहा गया है कि पदयात्रा में करीब 10 हजार युवा प्रतिभागियों के हिस्सा लेने का अनुमान है।

इन मार्गों पर जाने से बचें

इस दौरान सी-हेक्सागन और एमएलएनपी के आसपास के क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किसी भी वाहन को रुकने या खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने तिलक मार्ग, अशोक रोड, शाहजहां रोड, सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, जाकिर हुसैन मार्ग तथा जनपथ के आसपास के इलाकों की यात्रा से बचने की सलाह आम लोगों को दी है।

ये भी पढ़ें:- एलजी वीके सक्सेना का बड़ा ऐलान: सरकारी अस्पतालों में 232 नए डॉक्टर होंगे नियुक्त, बांटा नियुक्ति पत्र

Similar News