DDA Park: यमुना नदी के किनारे बनेगा दिल्ली का सबसे बड़ा पार्क, 22 किमी डूब क्षेत्र में तैयार होगा ये मयूर पार्क

DDA Park: दिल्ली वालों को यमुना डूब क्षेत्र में एक खूबसूरत और बड़ा पार्क मिलने वाला है। यहां बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों की सुविधा के हिसाब से क्षेत्र बांटे जाएंगे। इसे तैयार करने में लगभग 136.8 करोड़ रुपए की लागत लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Updated On 2025-04-14 10:20:00 IST
डीडीए ने मयूर प्रकृति पार्क बनाने की तैयारी शुरू की।

DDA Park: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने यमुना के डूब क्षेत्र में पिकनिक स्पॉट बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 916 एकड़ में मयूर प्रकृति पार्क बनाया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य है कि यमुना डूब क्षेत्र को संरक्षित किया जा सके और वातावरण को और भी खूबसूरत बनाया जा सके। इस मयूर पार्क को बनाने के लिए लगभग 136.8 करोड़ रुपए की लागत लगेगी। बता दें कि डीडीए की तरफ से दस पर्यावरणीय परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें से ये सबसे बड़ी परियोजना है। 

सौंदर्य और पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा 

मयूर प्रकृति पार्क 371 हेक्टेयर यानी 916.7 एकड़ में तैयार किया जाएगा। इसके तहत 22 किलोमीटर का डूब क्षेत्र का इलाका कवर किया जाएगा। इसको बनाने में लगभग 136.8 करोड़ रुपए की लागत आएगी। ये यमुना डूब क्षेत्र में बनाया जाएगा, ताकि यमुना डूब क्षेत्र को संरक्षित किया जा सके और इसे खूबसूरत बनाया जा सके। इसकी शुरुआत से होने के बाद इस क्षेत्र के सौंदर्य और पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस पार्क के निर्माण के बाद दिल्ली के लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए एक अच्छा ऑप्शन मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें: बीजेपी पर 'आप' का प्रहार: दिल्ली 'फुलेरा की पंचायत' नहीं... AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने ऐसा क्यों कहा?

दिलचस्पी के हिसाब से बंटेंगे क्षेत्र

इस पार्क में बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों की दिलचस्पी के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों की योजना बनाई गई है। इनमें बहुउद्देशीय खुले क्षेत्र, जलाशय, साइकिल ट्रैक, मूर्तिकला कोर्ट, योग क्षेत्र, ध्यान क्षेत्र और बाहरी व्यायाम क्षेत्र जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। 

अक्टूबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य

पार्क में पक्षियों को देखने के लिए अलग से पथ बनाए जाएंगे और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यहां अलग-अलग तरह की मूर्तियां और कलाकृतियां बनाई जाएंगी, जो पार्क के सौंदर्य को बढ़ाने में कारगर होंगी। डीडीए ने अक्टूबर 2026 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वहीं दूसरी ओर मयूर प्रकृति पार्क को बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर और दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन से जोड़ने की तैयारी चल रही है, ताकि पार्क तक पहुंचना आसान हो जाए और ज्यादा से ज्यादा लोग पार्क तक पहुंच सकें। इस पार्क से दिल्ली के पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगी और साथ ही दिल्लीवासियों को एक नया आकर्षक पिकनिक स्पॉट मिल जाएगा। 

ये भी पढ़ें: MCD Politics: दिल्ली के मेयर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, एमसीडी कमिश्रर को तुरंत हटाने की मांग

Similar News