Delhi Crime News: 23 साल की लड़की ने दिल्ली पुलिस की नाक में किया दम, क्राइम ब्रांच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्रग सप्लाई करने वाली नेहा को गिरफ्तार कर लिया है। वो दूर-दराज से दिल्ली में पढ़ने आने वाले छात्रों को नशे का आदी बनाती थी।

Updated On 2024-12-15 16:36:00 IST
दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Delhi Crime News: एक 23 साल की लड़की की हरकतों ने दिल्ली पुलिस की नाक में दम कर रखा था। वो हर बार कुछ ऐसा करती थी, जिससे दिल्ली पुलिस को काफी परेशान होना पड़ता था। इस बार लड़की ने जो किया, उसके कारण दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को उसके पीछे लगना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद क्राइम ब्रांच ने लड़की को पकड़कर उसे सलाखों के पीछे डाल दिया है।

दूर-दराज से आने वाले छात्रों को बनाती थी निशाना

पकड़ी गई लड़की का नाम नेहा है। नेहा के पकड़े जाने के बाद सिर्फ क्राइम ब्रांच ही नहीं बल्कि दिल्ली के कई अलग-अलग थानों की पुलिस और तिहाड़ जेल में तैनात अधिकारियों ने चैन की सांस ली है। 23 साल की इस नेहा को लोग मोती के नाम से भी जानते हैं। वो उत्‍तरी और उत्‍तर-पश्चिमी दिल्‍ली के उन इलाकों में एक्टिव रहती है, जहां दूरदराज से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। 

ये भी पढ़ें: मुस्तफा ने अब्दुल बनकर 14 साल तक दिया चकमा, एक गलती से पत्नी और पिता के साथ गिरफ्तार 

ड्रग सप्लाई करती थी मोती

नेहा इन बच्चों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें नशे का आदी बनाती थी और उन्हें ड्रग सप्लाई करती थी। एक साल पहले नेहा का ये राज दिल्ली पुलिस को पता चला, तो दिल्ली पुलिस ने उसे पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। जेल से बाहर आने के बाद एक बार फिर नेहबा उर्फ मोती अपने गोरखधंधे में लग गई। इस बार पहले मुखर्जी नगर थाना पुलिस और फिर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अलग-अलग समय अवधि में गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे एक बार फिर सलाखों के पीछे भेज दिया गया। 

ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट विवाद में 'इलेक्शन कमीशन' की एंट्री, 'आप' की शिकायत पर कसा शिकंजा, दिया ये आदेश

नहीं किया आत्मसमर्पण

कुछ महीने जेल में रहने के बाद अक्टूबर 2024 में वो जमानत पर जेल से बाहर आई। 21 अक्टूबर को उसकी जमानत की अवधि खत्म हो गई और इसके बाद उसे आत्म समर्पण करना था। हालांकि उसने ऐसा नहीं किया और हाईकोर्ट में उसकी जमानत की अवधि बढ़ाने की याचिका डाल दी। हाईकोर्ट ने याचिका स्वींकार कर ली और उसकी जमानत अवधि 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी लेकिन उसने 25 अक्टूबर को भी सरेंडर नहीं किया। 

तिहाड़ जेल के अधिकारियों की भी बढ़ाई टेंशन

नेहा के ऐसा करने से स्थानीय पुलिस के साथ ही तिहाड़ जेल के अधिकारियों की भी टेंशन बढ़ा दी। नेहा को पकड़ने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच की टीम को पता चला कि नेहा उर्फ मोती को दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में देखा गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और नेहा की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद नेहा को एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में पुष्पा राज की एंट्री: आप ने कहा- केजरीवाल झुकेगा नहीं, बीजेपी बोली- रप्पा रप्पा

Similar News