दिल्ली लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल और प्रियंका गांधी की रैलियों में AAP के ये नेता रहेंगे मौजूद

Delhi Lok Sabha Elections: दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने प्रचार स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कुल 40 नाम शामिल हैं।

Updated On 2024-05-07 20:29:00 IST
Congress Wayanad Seat

Congress Star Campaigners For Delhi Lok Sabha Elections: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसी सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कुल 40 नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये नेता शामिल

इस सूची में कांग्रेस के अन्य नेताओं में पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय माकन, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपक बाबरिया, मुकुल वासनिक, सचिन पायलट, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, डॉ. शशि थरूर, अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, अशोक गहलोत, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, डी.के. शिवकुमार, हरीश रावत, चौ. बीरेंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, राजेश लिलोठिया, सुभाष चोपड़ा, चौ. अनिल कुमार, हारून यूसुफ, कृष्णा तीरथ, डॉ. नरेंद्र नाथ, योगानंद शास्त्री, मंगत राम सिंघल, रागिनी नायक, संदीप दीक्षित, वरुण चौधरी, चौ. मतीन अहमद, अनिल भारद्वाज, हसन अहमद, रमेश कुमार, छत्तर सिंह और फरहाद सूरी शामिल हैं।

दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करेंगे दो रैलियां

सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में दो रैलियां कर सकते हैं। इसमें एक रैली यमुना पार होगी और दूसरी रैली रामलीला मैदान या पश्चिम दिल्ली में आयोजित की जा सकती है।

राहुल व प्रियंका की रैलियों में AAP के नेता रहेंगे मौजूद

सूत्रों को कहना है कि अगर जरूरत हुई तो राहुल और प्रियंका गांधी के अलग-अलग रोड शो भी कराए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें, तो खड़गे, सोनिया, राहुल व प्रियंका की रैलियों में आम पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी शामिल किया जाएगा, जिसमें सुनीता केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान प्रमुख रूप से मौजूद रह सकते हैं।

बीजेपी प्रचार स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी

बता दें कि इससे एक दिन पहले सोमवार यानी 6 मई को बीजेपी ने भी दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अरविंदर सिंह लवली का नाम शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Similar News