Moti Nagar Flyover: सीएम केजरीवाल ने मोती नगर पर 3 लेन वाले फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, इन रास्तों पर जाना होगा आसान

Arvind Kejriwal Inaugurates Moti Nagar Flyover: आज तीन लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया है। इसको बनने में करीब डेढ़ साल का वक्त लग गया है। इस फ्लाईओवर के उद्धघाटन के साथ हमारी 9 साल की सरकार में 31 वां फ्लाईओवर बनवाएं है।

Updated On 2024-03-13 15:01:00 IST
सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोती नगर फ्लाईओवर का किया उद्घाटन।

Arvind Kejriwal Inaugurates Moti Nagar Flyover: राजधानी दिल्ली के लोगों को अब जाम से थोड़ी मुक्ति मिलेगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मोती नगर रिंग रोड पर 3 लेन वाले फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। अब यह फ्लाईओवर आम जनता के लिए खोल दिया गया है। अब मोती नगर और कीर्ति नगर से पंजाबी बाग होते हुए शकूरपुर की तरफ आने-जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। 

अब 3 से 5 मिनट में खत्म होगा सफर 

इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद पंजाबी बाग फ्लाईओवर के 444 मीटर लंबे एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले इस इलाके में आधा किलोमीटर रास्ता तय करने में आधा घंटा लगता था, लेकिन अब इस फ्लाईओवर के निर्माण से लगभग 3 से 5 मिनट के अंदर यह फासला खत्म हो जाएगा। 

सीएम केजरीवाल ने फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

सीएम केजरीवाल- 9 साल में बने 31 फ्लाईओवर

आज तीन लेन के फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया है। इसको बनने में करीब डेढ़ साल का वक्त लग गया है। इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के साथ हमारी 9 साल की सरकार में यह 31 वां फ्लाईओवर है। हमने अभी तक कुल 31 फ्लाईओवर का निर्माण किया है। उसके पहले 75 साल में 63 फ्लाईओवर बनाए गए थे। हमारे शासन काल में 31 फ्लाईओवर बनाए गए हैं। हमारी सरकार दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, फ्री पानी, बुजुर्गों को तीर्थ कराने और महिलाओं को फ्री सफर की जैसी आम सुविधा दे रही है।   

Similar News