AAP पार्षद पर किशोरी से छेड़छाड़ का केस दर्ज, BJP बोली- 'सीएम केजरीवाल को चुप देख स्तब्ध'

आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग पर एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने रंजीत नगर थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है।

Updated On 2024-03-01 19:06:00 IST
AAP पार्षद पर किशोरी से छेड़छाड़ का केस दर्ज।

Virendra Sachdeva Attack on AAP: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता एक के बाद एक लगातार मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, आप पार्षद अंकुश नारंग पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ऐसे में अब इस पर सियासत शुरु हो गई है। दरअसल, बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।   

बीजेपी ने सीएम केजरीवाल पर बोला हमला

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप पार्षद अंकुश नारंग पर लगे यौन शोषण के आरोप पर कहा कि पुलिस ने अंकुश नारंग पर POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी अब अपनी बदसूरती दिखा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को कोर्ट ने डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी करार दिया। अब इस बीच एक नाबालिग लड़की ने आप पार्षद पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाई है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम केजरीवाल को इस पर चुप देखकर स्तब्ध हूं।

आप पार्षद पर पॉक्सो एक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को रंजीत नगर थाने में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के संबंध में कुछ लोगों ने आप पार्षद अंकुश नारंग के खिलाफ एफआईआर करवाए। शिकायतकर्ता ने अंकुश नारंग पर छेड़छाड़, अभद्रता समेत कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने AAP  खिलाफ पॉक्सो एक्ट 354, 506, 509, 34 IPC की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाए हैं कि पार्षद ने एससी एसटी के केस में फंसाने की धमकी दी है। 

ऐसे में आप पार्षद पर लगे आरोप के बाद बीजेपी को सीएम अरविंद केजरीवाल और आप पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। जिसे दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लपक किया और दिल्ली सरकार पर हमला बोला है।

ये भी पढ़ें:- आतिशी ने पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, LG का जिक्र कर बीजेपी पर निशाना, बोलीं- केजरीवाल की तरह चलाएं सरकार

Similar News