भीमराव अंबेडकर जयंती आज: 'आप' ने पीएम मोदी के खिलाफ ली शपथ, संजय सिंह बोले- तानाशाही नहीं सहेंगे

14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देश भर में 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस' मनाई।

Updated On 2024-04-14 14:51:00 IST
AAP आज देशभर में मनाएगी 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस'।

Tanashahi Hatao Divas Aap: डॉ. भीम राव अंबेडकर की आज 14 अप्रैल को जयंती है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी आज दिल्ली समेत देशभर में संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस मनाई। पार्टी कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना पढ़ें और संविधान को बचाने की शपथ ली। इस दौरान संजय सिंह ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अभी जो संविधान की शपथ आपने ली है, वह पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के लिए सिर्फ एक वाक्य मात्र नहीं होना चाहिए। यह आम आदमी पार्टी के लिए एक संकल्प होना चाहिए कि संविधान को बचाने के लिए अंतिम लड़ाई तक लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या के एक सांसद हैं कि नरेंद्र मोदी का काम 272 में नहीं चल रहा है। अगर संविधान बदलना है तो 3 तिहाई बहुमत चाहिए। इसलिए ज्यादा से ज्यादा सीट दीजिए, जिससे संविधान को बदला जा सके। संजय सिंह ने कहा कि यह कितनी खतरनाक बात है कि  बीजेपी का सांसद खुलेआम संविधान बदलने की बात कह रहा है। मैं BJP और RSS कहना चाहता हूं कि जब तक आप के पार्टी का कार्यकर्ता है भारत के संविधान को बचाने के लिए अंतिम सांस तक बचाने की लड़ाई लड़ेगा। 

शैली ओबेरॉय ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला

इस दौरान आप नेता और दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिस संविधान अच्छी शिक्षा देने की बात, महिला सशक्तिकरण, वोट देने कि और दलितों की बात की। उस संविधान को आज खत्म किया जा रहा है। जिस प्रकार से देश में तानाशाही चल रही है कि चुने हुए नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाली आम आदमी पार्टी को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर कभी पराजित नहीं हो सकता है।

आप का कहना है कि जेल से सीएम अरविंद केजरीवाल संदेश दिया है कि हम पर कितने भी जुल्म हों सब सह जायेंगे, लेकिन संविधान पर आंच नहीं आने देंगे।समारोह से पहले आप ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन में सबसे ज्यादा तवज्जो पढ़ाई को दी। वो कहते थे, कुछ भी करो लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना। उनका सपना था आजादी के बाद ऐसा भारत हो जहां अमीर और गरीब के बच्चे एक साथ अच्छी शिक्षा ले सकें।

सीएम केजरीवाल की सलाह पर होगा कार्यक्रम

आम आदमी पार्टी दिल्ली में इस समारोह का आयोजन आप मुख्यालय पर किया। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों की राजधानी में आप के नेता और कार्यकर्ता भी संविधान बचाने की शपथ ली। पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को ऐलान किया था। राय ने शनिवार को कहा था कि यह कार्यक्रम केजरीवाल की सलाह पर हो रहा है जिन्होंने जेल से एक संदेश में आप विधायकों और कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को भी कहा था कि दिल्ली के लोगों को कोई समस्या न हो।

Similar News