दिल्ली क्राइम: मुखर्जी नगर में लड़की पर हमला करने वाला लड़का गिरफ्तार, वारदात का CCTV फुटेज भी आया सामने

Delhi Crime: दिल्ली के मुखर्जी नगर में लड़की पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच हमले के दौरान का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Updated On 2024-03-24 11:21:00 IST
मुखर्जी नगर में लड़की पर हमला करने वाला लड़का गिरफ्तार।

Mukherjee Nagar News: राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा का हब कहे जाने वाले मुखर्जी नगर इलाके से एक दिल दहला देना वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक लड़के ने एक लड़की पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आरोपी लड़की के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर रहा है। हालांकि, उसके हमला करते ही आस पास के लोग फौरन लड़की के बचाव के लिए आगे दौड़ते है। इसके बाद लड़का भाग जाता है। 

गनीमत रही कि लड़की को गंभीर चोटें नहीं आई और वो खतरे से भी बाहर है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना 22 मार्च की है। आरोपी का नाम अमन (22) है। वह मुखर्जी नगर में इधर, उधर भटकता रहता है। आस पास के लोग युवक को पागल बोलकर चिढ़ाते हैं। लड़की उसी इलाके में लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आती है। लड़की ने भी उसे चिढ़ाया था। इसके बाद से लड़का गुस्से में था। बदला लेने के लिए रेहड़ी पर सब्जी वाले का चाकू उठाकर उसने लड़की पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:- चाकूबाजी से लेकर हत्या तक, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई वारदात

बता दें कि दिल्ली में इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं और न ही यह आखिरी है, क्योंकि इससे पहले भी चाकू बाजी की घटनाएं सामने आ चुकी है। अभी हाल में एक घटना साउथ दिल्ली के मालवीय नगर से सामने आई थी, जहां पर पिता और पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। लिंक पर क्लिक कर खबर को विस्तार से पढ़िए... 

Similar News