Delhi Elections 2025: भोजपुरी स्टार्स ने केजरीवाल को कहा 'झूठ का पुलिंदा', डकैत और पाप जैसे शब्दों से किया संबोधित

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के पूर्वांचली नेता रवि किशन और मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। 

Updated On 2025-01-26 15:05:00 IST
भाजपा नेता और भोजपुरी स्टार रवि किशन और मनोज तिवारी।

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचली वोटर्स एक बड़ा मुद्दा बनते जा रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां पूर्वांचल वासियों को अपने पाले में करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस, भाजपा और आप में त्रिकोणीय मुकाबला छिड़ा हुआ है। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्वांचली नेता और भोजपुरी स्टार्स रवि किशन और मनोज तिवारी ने अलग-अलग जगहों पर जाकर जनसभाएं कीं। इस दौरान वे अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हुए। 

दिल्ली सरकार को बताया 'झूठ का पुलिंदा'

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने एक विशाल जनसभा की, जिसमें गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी स्टार रवि किशन शामिल हुए। रवि किशन ने भोजपुरी भाषा में बोलते हुए केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। दिल्ली सरकार को ''झूठ का पुलिंदा'' करार दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों को बेसिक सुविधाएं तक नहीं दीं। कई इलाकों में अब भी लोग बेसिक सुविधाओं से वंछित हैं। केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों के साथ छल किया है। 

ये भी पढें: दिल्ली चुनाव के लिए मतदान शुरू: दिव्यांग और बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से डाले वोट, जानें क्या है पूरा मामला?

आम आदमी पार्टी को बताया डकैत

रवि किशन ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को डकैत बताते हुए लोगों को सचेत रहने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए करतार सिंह तंवर के पक्ष में वोट मांगे। करतार सिंह ने लोगों के सामने बताया कि आखिर उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा क्यों जॉइन की। 

मनोज तिवारी ने गाया कैम्पेनिंग सॉन्ग

वहीं आरके पुरम इलाके में भाजपा सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने वहां के लोगों को भाजपा के कामों और मेनिफेस्टो के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने भाजपा का कैम्पेनिंग सॉन्ग गाकर वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए कहा कि 'महाकुंभ में स्नान करके भी केजरीवाल के पाप खत्म नहीं होंगे।' मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के लिए वोट मांगे। 

ये भी पढ़ें: ECI ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद समझाई पूरी प्रक्रिया, बताया कौन डाल सकता है घर से वोट

Similar News