Delhi Elections 2025: कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने किया बड़ा दावा, बोलीं- बुरी तरह से चुनाव हारेंगे केजरीवाल, दी ये चुनौती

कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बुरी तरह से चुनाव हारने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनौती दी कि अगर पंजाब की महिलाएं AAP से खुश हैं तो उन्हें दिल्ली बुलाकर सबकी पासबुक दिखाएं।

Updated On 2025-01-05 15:50:00 IST
कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा बोलीं अरविंद केजरीवाल हारेंगे चुनाव।

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की कालका जी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने खिलाफ लहर नजर आ रही है और वह बुरी तरीके से चुनाव हारने जा रहे है और इसी बौखलाहट में वह प्रदर्शन करने वाली पंजाब की महिलाओं को बीजेपी और कांग्रेस की महिलाएं बता रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में कुछ महिलाओं ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया था। जिन्हें लेकर केजरीवाल ने कहा था कि महिलाएं पंजाब से नहीं आई है। बल्कि, कांग्रेस और बीजेपी की महिलाएं हैं, जो प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए कि दोनों पार्टियां मिलकर दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। इसी पर अलका लांबा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल घर से बाहर निकलें। उन्होंने उन महिलाओं से बात की। आपको कैसे पता कि वो महिलाएं किसकी है या किसकी नहीं...वो पंजाब से आई थीं।

ये भी पढ़ें- एक दिन की कमाई 48 करोड़ रुपए: कौन हैं जगदीप सिंह 

अलका लांबा ने केजरीवाल को दी चुनौती

अलका लांबा ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने खिलाफ लहर दिख रही है, वह आगामी चुनाव हारने वाले हैं। आपने (केजरीवाल) कहा कि पंजाब की बहनें आपके साथ हैं, तो मैं आपको चुनौती देती हूं कि आप पंजाब के सीएम भगवंत मान से कहें कि वो पंजाब की बहनों को बसों में भरकर लेकर आएं और सभी महिलाएं अपनी पासबुक दिखाएं। इससे साबित हो जाएगा कि पंजाब में AAP की सरकार ने बहनों के बैंक खातों में 36 महीनों में 36,000 रुपये जमा किए हैं।

बीजेपी पर भी साधा निशाना

इसके साथ अलका लांबा ने कहा कि पीएम मोदी ने एक सभा के दौरान AAP को आप 'दा' बताया है। जबकि, बीजेपी विपदा है। आपदा और विपदा में हमने लोगों को पिसते देखा है,लोग अब विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगी कि दिल्ली ने लगातार तीन बार आपको सातों सांसद दिए, दिल्ली पुलिस आपके पास है।आपके एलजी दिल्ली में है। इसके बाद भी बीजेपी ने 10 सालों कुछ नहीं किया।

ये भी पढ़ें- पूर्व BJP विधायक के घर IT की दबिश: गेट बंद कर हरवंश सिंह राठौर के यहां दस्तावेज खंगाल रहे अफसर

Similar News